Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी में रिटायर्ड फौजी ने की हर्ष फायरिंग, VIDEO:मैनपुरी में दूल्हा-दुल्हन के स्टेज पर एंट्री लेते ही हवा में दागी गोलियां

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। दूल्हा-दुल्हन की स्टेज पर एंट्री के समय एक रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी हथियार से हवाई फायरिंग की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो मैनपुरी के भोगांव स्थित शांति गार्डन का बताया जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आ रहे हैं और उनके आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी हथियार से आसमान की ओर निशाना साधकर गोली चलाई। फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान सेवानिवृत्त फौजी धर्मेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। वीडियो में वह एक नहीं, बल्कि दो बार हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के समय समारोह में काफी भीड़ मौजूद थी। समारोह में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था। बाद में इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। मैनपुरी जिले में हर्ष फायरिंग और हथियारों के प्रदर्शन के ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। लगभग एक महीने पहले भी दर्जनों वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें लोग हथियारों के साथ रील बनाते और हर्ष फायरिंग करते दिखे थे। इन पूर्व मामलों में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर कार्रवाई भी की थी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने भी ऐसे मामलों पर सख्ती बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में भोगांव सीओ रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बदमाशों ने महिला से नोटों भरा बैग लूटा:बाइक पर आए थे नकाबपोश बदमाश, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    600 शहरी लाभार्थियों को पीएम आवास की पहली किस्त जारी:सीएम योगी ने 6 करोड़ रुपए ऑनलाइन हस्तांतरित किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment