Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    65वें सुब्रतो कप फुटबाल के लिए वाराणसी की टीम तैयार:आज दिल्ली के लिए होगी रवाना, उत्तर प्रदेश का करेगी प्रतिनिधित्व

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के विकास इंटर कालेज की फ़ुटबाल टीम आज दिल्ली के लिए रवाना होगी। टीम दिल्ली में आयोजित 65वें सुब्रतो इंटरनेशनल फुटबाल टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। अंडर-17 वर्ग की इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 सितंबर को दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम होगा। इसके पहले विकास इंटर कालेज में 15 दिन का यूपी टीम का ट्रेनिंग शिविर लगाया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने खेल में फुटबाल की पासिंग, पेनाल्टी कार्नर, कार्नर और चिप शॉट से पेनाल्टी का गुर कोच इंटरनेशनल प्लेयर राशीद अनवर से सीखा। शिविर में खिलाड़ियों को कोच रशीद अनवर ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, पासिंग, गोल करने की क्षमता, फिटनेस और मैच की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। चिप शॉट से थ्रू पास तक पर जोर प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को मैच की छोटी-छोटी बारीकियों से रूबरू कराया गया। कोच राशिद अनवर ने बताया - विपक्षी खिलाड़ी को चकमा देकर चिप शॉट कब और किस स्थिति में लगाना है। इसका विशेष अभ्यास कराया गया। इसके अलावा साइड पास और थ्रू पास के दौरान गेंद की गति, दिशा और समय का ध्यान रखने की तकनीक भी सिखाई गई। पेनाल्टी पर विशेष ध्यान कोच ने बताया - मैच के दौरान अगर मुकाबला बराबरी पर खत्म होता है। तो पेनल्टी शूटआउट भी निर्णायक हो सकता है। इसे देखते हुए खिलाड़ियों को पेनल्टी शूट लेने की तकनीक के साथ मानसिक रूप से दबाव संभालने का भी अभ्यास कराया गया। टीम प्रबंधन ने संभावित पेनल्टी शूटआउट के लिए खिलाड़ियों की भूमिका और क्रम पर भी तैयारी की है। वाराणसी के खिलाड़ियों पर नजर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने से टीम के खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। 15 दिन के शिविर के दौरान खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास के साथ टीम गेम पर भी विशेष ध्यान दिया। अब टीम दिल्ली में अपने प्रदर्शन को लेकर तैयार है। विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने कहा कि टीम ने प्रतियोगिता के लिए पूरी मेहनत की है। हमारा प्रयास है कि खिलाड़ी दिल्ली में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और उत्तर प्रदेश के साथ वाराणसी का नाम भी रोशन करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचकोसी परिक्रमा से पहले रोशनी से जगमग हुआ परिक्रमा मार्ग:अयोध्या में 8 नवंबर को सीएम योगी कर सकते हैं लोकार्पण
    Next Article
    आजमगढ़ में दो बाइकों की जोरदार टक्कर:दो युवकों की मौत, दो घायलों को भेजा गया हायर सेंटर, दोनों बाइक के परखच्चे उड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment