Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंचकोसी परिक्रमा से पहले रोशनी से जगमग हुआ परिक्रमा मार्ग:अयोध्या में 8 नवंबर को सीएम योगी कर सकते हैं लोकार्पण

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में कार्तिक माह की पंचकोसी और 14 कोसी परिक्रमा से पहले तैयारियां तेज हो गई हैं। दिन में निर्माण और विकास कार्यों से बदल रहे परिक्रमा मार्ग रात होते ही रोशनी से जगमगा रहे हैं। सड़कों के किनारे लगी लाइटों से पूरे मार्ग का स्वरूप बदला हुआ नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि दीपोत्सव के दौरान 8 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन मार्गों का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके बाद इन्हें अयोध्या की जनता को सौंपने की तैयारी है। बचे हुए कामों को पूरा करने के लिए प्रशासन भी लगातार निगरानी कर रहा है। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। कुछ जगहों पर छोटे काम बाकी हैं। वहीं 14 कोसी परिक्रमा मार्ग में कैंट क्षेत्र के करीब 6 किलोमीटर हिस्से को छोड़कर बाकी काम पूरा हो गया है। इस मार्ग के तैयार होने से परिक्रमा और मेलों के दौरान रामपथ पर बढ़ने वाले यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। पंचकोसी मार्ग पर बढ़ेंगी सुविधाएं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण का काम श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए किया गया है। इसका उद्देश्य परिक्रमा के दौरान लोगों को बेहतर और सुरक्षित रास्ता देना है। मार्ग पर रोशनी और दूसरी सुविधाएं बढ़ने से रात में भी श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी। वरिष्ठ पत्रकार आनंद मोहन के अनुसार, सड़क किनारे लगी रोशनी और तैयार होता मार्ग अयोध्या के बदलते स्वरूप को दिखा रहा है। कार्तिक माह में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं। ऐसे में परिक्रमा मार्गों को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाना जरूरी है। 14 कोसी मार्ग पर भी काम तेज 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण और विकास का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जनौरा अंडरपास को फोरलेन करने की योजना है। इसका निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन अभी इसे चालू नहीं किया गया है। कार्तिक परिक्रमा को देखते हुए सड़क, रोशनी, यातायात और सुरक्षा से जुड़ी तैयारियां आगे और तेज होने की उम्मीद है। रात में जगमगाते ये मार्ग अयोध्या के बदलते स्वरूप की तस्वीर दिखा रहे हैं। कार्तिक में जब लाखों श्रद्धालु इन मार्गों से परिक्रमा करेंगे, तब यही रोशनी और सुविधाएं उनके सफर को आसान बनाएंगी। अब विजुअल्स में देखिए, रात में किस तरह रोशनी से जगमगा रहे हैं अयोध्या के परिक्रमा मार्ग...
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में झाड़-फूंक के दौरान युवक की मौत:पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में लिया; परिजन बोले- विधायक के आने तक शव नहीं उठाएंगे
    Next Article
    65वें सुब्रतो कप फुटबाल के लिए वाराणसी की टीम तैयार:आज दिल्ली के लिए होगी रवाना, उत्तर प्रदेश का करेगी प्रतिनिधित्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment