Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में गर्मी का कहर, तापमान 45 डिग्री के पार:जनजीवन प्रभावित, स्वास्थ्य विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

    7 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भिनगा की सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है, जबकि बाजारों में भी भीड़ कम दिखाई दे रही है। तेज लू और गर्म हवाओं के चलते लोग छांव की तलाश में हैं। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं, वे चेहरे को ढककर और पानी की बोतल साथ लेकर चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी केके वर्मा ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर “हीट रूम” स्थापित किए गए हैं। इन कमरों में कूलर, बेड, ठंडा पानी और आइस पैक जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि लू से प्रभावित मरीजों का तुरंत उपचार किया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना अत्यंत आवश्यक कारण के दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें, सिर और चेहरे को गमछे या कपड़े से ढकें और बच्चों को खासतौर पर धूप में जाने से बचाएं। यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ती है, तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएं, ठंडा पानी पिलाएं और शरीर को गीले कपड़े से पोंछें। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चौराहों पर प्याऊ और छायादार स्थानों की व्यवस्था कराने की मांग की है। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है और स्वास्थ्य विभाग ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी:डीएम-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश
    Next Article
    7 छक्के मारने वाले मुकुल चौधरी ने कहा- मैं वेजिटेरियन:पंत ने बच्चे को बैट गिफ्ट किया, लखनऊ में ऑस्ट्रेलियाई मिशेल मार्श बोले- कैसे हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment