Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 घंटे में 14 करोड़ का सोना चुराने वाला गिरफ्तार:मथुरा में काला कपड़ा ओढ़कर ज्वेलरी शोरूम में घुसा, स्ट्रांग रूम का दरवाजा तोड़ चाबियां निकालीं

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा में ज्वेलरी शॉप से 7 घंटे में 10.50 किलो सोना और 15 लाख की नकदी चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ लिया। सोने की कीमत 14 करोड़ बताई गई है। बताया जा रहा है कि चोरी करने वाला कारोबारी का पूर्व कर्मचारी पप्पू है। जिसे 6 महीने पहले दुकान से निकाल दिया गया था। पुलिस ने उसके पास से आठ किलो सोना और 12 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी की DVR अपने साथ ले गया था। यह ब्रज की सबसे बड़ी चोरी थी। वारदात के खुलासे के लिए SSP श्लोक कुमार ने 10 टीमें लगाईं थीं। पुलिस ने दुकान और उसके आसपास CCTV कैमरे खंगाले। इसमें वह कैद हो गया। दुकान से निकलकर वह कहां गया, यह जानने के लिए पुलिस ने 100 से अधिक CCTV कैमरे खंगाले। इसमें वह नजर आया। पुलिस ने सीसीटीवी सराफा कारोबारी को दिखाया। उन्होंने आशंका जताई कि सीसीटीवी में दिखने वाला शख्स पप्पू लग रहा है। जो दुकान में पहले काम करता था। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 7 घंटे में 14 करोड़ का सोना और नकदी ले गया अमित कुमार सर्राफ बलदेवगंज में रहते हैं। उनका सर्राफा बाजार में जुगल किशोर अमित कुमार एंड संस के नाम से शोरूम है। रविवार रात उनके शोरूम में चोरी हो गई। चोर उनकी दुकान से 10.50 किलो सोना और 15 लाख की नकदी ले गया। सोने की कीमत 14 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने जांच की। पुलिस जांच में पता चला कि चोर पप्पू रविवार रात करीब 9 बजे पड़ोसी दुकान की छत पर चढ़ा। फिर वह शोरूम की छत पर पहुंचा। फिर छत पर लगे लोहे की जाल को कटर से काटा। 9.57 बजे वह शोरूम के अंदर घुस गया। शोरूम के स्ट्रांग रूम का दरवाजा भी उसने काटा। फिर वहां रखी चाबी से तिजोरी खोली। सोना और नकदी निकाल कर एक बैग में भरी। फिर सुबह करीब सवा पांच बजे वह शोरूम से बाहर निकल गया। जाते समय वह सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गया। ताकि रिकॉर्डिंग किसी के हाथ न लगे। चोर शोरूम में करीब 7 घंटे तक रहा। इस दौरान उसने वहां पानी भी पिया। चोर ने दुकान में रखी चांदी की ज्वैलरी, पीतल के बर्तन और सोने की पानी चढ़ी ज्वैलरी को हाथ नहीं लगाया था। चोर ने खुद को काले रंग के कपड़े से ढक रखा था पुलिस ने शोरूम के आसपास लगे कैमरे खंगाले। दुकान के सामने एक भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गया। जब वह शोरूम से बाहर आया तो उसके हाथ में एक पीले रंग का थैला दिखाई दिया। जिस पर शोरूम का ही नाम छपा था। साथ ही कंधे पर एक पिट्ठू बैग था। चोर ने काले रंग के कपड़े से अपने चेहरे से लेकर कमर तक का पूरा हिस्सा ढक रखा था। पुलिस ने धीरे-धीरे आगे के कैमरे खांगलने शुरू किए। शोरूम से निकल कर चोर पैदल ही गली में जाते हुए नजर आया। इस दौरान उसके चेहरे से हल्का सा कपड़ा हट गया। पुलिस ने 100 सीसीटीवी देखे, जिसमें चोर नजर आया पुलिस के अनुसार, चोर कबाड़ी बाजार होते हुए बलदेवगंज चौराहे से ई रिक्शा पर बैठा। फिर वह पुलिस चौकी से पहले उतरने के बाद गलियों से होकर रेलवे स्टेशन गया। चोर तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी देखे। पुलिस ने सीसीटीवी को सर्राफ को दिखाया। सर्राफ ने पुलिस को बताया कि कद काठी से यह मेरा पूर्व कर्मचारी पप्पू लग रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी। पुलिस ने कोसीकलां के ही रहने वाले पप्पू को हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि उसके पास से आठ किलो सोना और 12 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। ………………… ये खबर भी पढ़िए- यूपी की IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर:लिखा- प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो बढ़े चलो; 15 दिन पहले नौकरी छोड़ी थी यूपी कैडर की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने 30 अगस्त को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए सेवा से इस्तीफा दिया था। मई में दिव्या मित्तल को देवरिया के जिलाधिकारी पद से हटाकर राजस्व विभाग में विशेष सचिव बनाया गया था। सोमवार रात करीब 11 बजे उन्होंने X पर पोस्ट कर इस्तीफा स्वीकार किए जाने की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    चकेरी में ई रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:बेटी बुलाने गई तो दुकान में फंदे से लटके मिले पिता, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री को किया गिरफ्तार:किसानों से की है ठगी, पुलिस कई दिनों से कर रही थी तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment