Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री को किया गिरफ्तार:किसानों से की है ठगी, पुलिस कई दिनों से कर रही थी तलाश

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे पन्नालाल कश्यप को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उस पर बरेली समेत कई जिलों में होटल, फैक्ट्री और जमीन के कारोबार के नाम पर किसानों से ठगी करने का आरोप है। बरेली में उसके खिलाफ 38 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। क्राइम ब्रांच की टीम उसे मेरठ से गिरफ्तार करने के बाद बरेली लाई। यहां पूछताछ के बाद उसे भोजीपुरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। गाजियाबाद में दी थी दबिश, पुलिस को चकमा देकर भागा इंस्पेक्टर अरुण कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम लंबे समय से पन्नालाल की तलाश कर रही थी। टीम ने पहले गाजियाबाद स्थित उसके ठिकाने पर दबिश दी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह वहां से निकल गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन और संभावित ठिकानों की निगरानी शुरू की। मंगलवार को उसे मेरठ से पकड़ लिया गया। जमीन के बदले मुनाफे का दिया झांसा पुलिस के मुताबिक, पन्नालाल कश्यप और उसके नेटवर्क पर किसानों को होटल और फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन खरीदने का झांसा देने का आरोप है। किसानों को जमीन और कारोबार में बड़ा मुनाफा मिलने की बात कही जाती थी। इसके बाद उनसे रकम या जमीन ली जाती थी। बाद में भुगतान करने में टालमटोल की जाती थी। ऐसे ही अलग-अलग मामलों में कई किसानों से करोड़ों रुपए की ठगी की शिकायतें सामने आई हैं। बरेली में 38 मुकदमे पुलिस के मुताबिक, पन्नालाल के खिलाफ बरेली के अलग-अलग थानों में कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं। भोजीपुरा थाने में भी उसके खिलाफ दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। ठगी के अन्य मामलों की जांच के दौरान भी उसका नाम सामने आया है। अब पुलिस उससे इन मामलों में पूछताछ के साथ उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि ठगी की रकम कहां लगाई गई। 2007 में रहा था दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पन्नालाल कश्यप मूल रूप से गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के गढ़ी का रहने वाला बताया गया है। वह बसपा सरकार के दौरान 2007 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुका है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस अब पन्नालाल से ठगी के मामलों, रकम के लेनदेन और उसके साथ जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। जांच आगे बढ़ने पर इस मामले में और नाम सामने आने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 घंटे में 14 करोड़ का सोना चुराने वाला गिरफ्तार:मथुरा में काला कपड़ा ओढ़कर ज्वेलरी शोरूम में घुसा, स्ट्रांग रूम का दरवाजा तोड़ चाबियां निकालीं
    Next Article
    अमरोहा के वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में सजा गणपति उत्सव:गजरौला परिसर पहुंचा नासिक बैंड, 12 दिवसीय भव्य महोत्सव शुरू हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment