Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 लाख के जेवर, डेढ़ लाख रुपए लेकर युवती लापता:नोएडा के शादीशुदा युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

    5 hours ago

    1

    0

    हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र से एक युवती लाखों के जेवर और नकदी लेकर लापता हो गई है। युवती के पिता की शिकायत पर नोएडा के एक विवाहित युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च की सुबह उनकी 20 वर्षीय पुत्री अपनी 14 वर्षीय बहन के साथ सल्लिया जाने की बात कहकर घर से निकली थी। छोटी पुत्री तो अपने विद्यालय चली गई और बाद में घर लौट आई, लेकिन 20 वर्षीय पुत्री शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उन्हें पता चला कि नोएडा के सेक्टर 73, सर्फाबाद, राधा कृष्ण कॉलोनी निवासी तेजपाल सिंह उर्फ अंकित पेंटर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवती अपने साथ करीब 7 लाख रुपये के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नकद ले गई है। आरोपी अंकित पेंटर विवाहित है और उसके परिवार में उसकी पत्नी और एक पुत्र भी है। पिहानी कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि आरोपी तेजपाल सिंह उर्फ अंकित पेंटर के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवती और आरोपी दोनों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद का फर्जी PSO बनकर SDM को धमकाने वाला गिरफ्तार:फर्जी आईडी कार्ड बरामद, शस्त्र लाइसेंस में रिपोर्ट लगाने के लिए बनाया दबाव
    Next Article
    गोरखपुर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती:पूजा-पाठ के बाद हुआ भंडारा, देर रात तक बंटा प्रसाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment