Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद का फर्जी PSO बनकर SDM को धमकाने वाला गिरफ्तार:फर्जी आईडी कार्ड बरामद, शस्त्र लाइसेंस में रिपोर्ट लगाने के लिए बनाया दबाव

    5 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में खुद को सांसद का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) बताकर एसडीएम पर दबाव बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में उसका आईडी कार्ड फर्जी निकला। डलमऊ तहसील परिसर में गुरुवार को युवक खुद को सांसद रवि किशन का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) बताकर रौब झाड़ रहा था। आरोपी की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी सूरज सिंह के रूप में हुई है। वह उप जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह पर शस्त्र लाइसेंस से संबंधित रिपोर्ट लगाने के लिए दबाव बना रहा था और खुद को सांसद का PSO बताकर धमकाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी मांगता रहा माफी एसडीएम को उसके व्यवहार पर शक हुआ। जब उससे पहचान पत्र मांगा गया तो उसने एक आईडी कार्ड दिखाया। लेकिन उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं। इसके बाद एसडीएम ने सतर्कता दिखाते हुए सांसद रवि किशन से सीधे संपर्क किया और व्हाट्सएप पर आईडी कार्ड की पुष्टि कराई। सांसद ने उक्त व्यक्ति को अपना PSO मानने से इनकार करते हुए आईडी को फर्जी बताया। सत्यता सामने आते ही एसडीएम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी माफी मांगता रहा, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टूंडला के स्टेशन रोड पर बिजली के पोल में आग:35 मिनट बाद पाया काबू, केबल हटाने के लिए दिया गया था नोटिस
    Next Article
    7 लाख के जेवर, डेढ़ लाख रुपए लेकर युवती लापता:नोएडा के शादीशुदा युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment