Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 महीने प्रेगनेंट कराटे खिलाड़ी ने गोल्ड जीता:चेन्नई की वी अनिता ने रचा इतिहास; पिछले 10 सालों से अपने जिले की महिला चैंपियन

    18 hours ago

    1

    0

    चेन्नई की वी अनीता ने 7 महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान ऑल इडिया कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। रामापुरम की रहने वाली 30 साल अनिता ने इंडिविजुअल कराटे प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। एलन तिलक कराटे स्कूल की ओर से 29 और 30 अगस्त को केरल के वडकारा में आयोजित इस दो दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप में 1,500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें केरल ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं तमिलनाडु की टीम दूसरे स्थान पर रही। नौकरी छोड़कर कराटे को प्रोफेशन बनाया अनिता ने तीसरी क्लास से कराटे सीखना शुरू किया था। 10वीं में पहुंचने पर परिवार ने इसे जारी रखने का विरोध किया था, लेकिन अनिता ट्रेनिंग जारी रखी। उन्होंने बीकॉम की पढ़ाई पूरी कर LT जैसे बड़ी कंपनी में नौकरी की। हालांकि कराटे के लिए उनका जुनून कम नहीं हुआ। आखिरकार उन्होंने कॉरपोरेट करियर छोड़ कराटे को ही अपना प्रोफेशन बना लिया। 22 साल से ट्रेनिंग ले रहीं, 10 सालों से जिले की चैंपियन अनिता पिछले 22 सालों से 8वें डैन ब्लैक बेल्ट और पूर्व नेशनल चैंपियन हंशी ए अप्पुराज से ट्रेनिंग ले रही हैं। वह बीते 10 सालों से तिरुवल्लूर जिले की महिला चैंपियन हैं। इस साल फरवरी में भी वे स्टेट चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। महिलाओं को सेल्फ-डिफेंस की ट्रेनिंग दे रहीं अनिता का मानना है कि कराटे सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि दूसरों को सशक्त बनाने का जरिया है। 5वें डैन ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुकीं अनिता अब सेल्फ-डिफेंस कोच हैं। अनिता स्कूल-कॉलेज की छात्राओं और वर्किंग महिलाओं को ट्रेनिंग देती हैं। 2024 में शादी के बाद उनके पति पृथ्वीराज ने भी उनके इस फैसले का पूरा समर्थन किया। ------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सात्विक-चिराग ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन जीता:चीनी जोड़ी को 11-21, 21-13, 21-17 से हराया; इस टूर्नामेंट में भारतीय जोड़ी का पहला खिताब भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है। भारतीय जोड़ी ने रविवार को चीन के हे जी टिंग और रेन शियांग यू को एक घंटे 10 मिनट चले मैच में 11-21, 21-13, 21-17 से हराया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    माइक हेसन बोले- पाकिस्तानी खिलाड़ी हताश और निराश:हेड कोच ने कहा- ड्रेसिंग रूम का माहौल चिंताजनक, इसे रीसेट की कोशिश करेंगे
    Next Article
    साउथ अफ्रीका ने जीती नामीबिया टी-20 ट्राई सीरीज:जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराया; डेवाल्ड ब्रेविस प्लेयर ऑफ द सीरीज बने

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment