Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में गर्भवती महिला से मारपीट, गर्भपात के 5 आरोपी:पति और ससुरालियों ने की थी मारपीट, चाकू से भी हमला किया

    5 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के सरेनी थाना इलाके में एक गंभीर मामले में पुलिस ने जल्दी कार्रवाई करते हुए 5 वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रायबरेली के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने सरेनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 14 जुलाई 2026 को घरेलू विवाद को लेकर उसके पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इस दौरान उन्होंने चाकू से भी हमला कर उसे घायल कर दिया था, जिससे उसके पेट में चोट लगी और गर्भपात हो गया। शिकायत के आधार पर सरेनी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 6 सितंबर 2026 को सरेनी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दिलीप (पति), राकेश कुमार (ससुर), दीपक (देवर), रुक्ममणि (सास) और अलका उर्फ मीनाक्षी (ननद) शामिल हैं। ये सभी पूरे औदान सिंह मजरा हथनासा, थाना सरेनी, जनपद रायबरेली के रहने वाले हैं। उन्हें थाना क्षेत्र के पूरे पाण्डेय मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। कानूनी कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार, सिपाही शमीम अहमद, सिपाही आनंद चौहान, आरक्षी संजीव, आरक्षी शुभम यादव और महिला आरक्षी शिवांकी शामिल थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 1.11 करोड़ से बनेगी बरईपार-चकघसीटा सड़क:10 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगी राहत
    Next Article
    जमोहरा-गुलहरिया ग्रामपंचायतों में 43.63 लाख के घोटाले पर कार्रवाई ठप:सचिवों से मांगा था जवाब, एफआईआर की चेतावनी के बाद भी मामला ठंडे बस्ते में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment