Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में बाढ़ की आशंका, डीएम ने जारी की चेतावनी:प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए, मकान-पशुहानि पर मिलेगी आर्थिक मदद

    5 hours ago

    1

    0

    बांदा जिले में नदियों का पानी बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जिलाधिकारी अमित आशेरी ने जिले के लोगों से बाढ़ की स्थिति में सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल सही जानकारी पर भरोसा करने की गुजारिश की है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से जरूरी दस्तावेज, दवाइयां, टॉर्च, मोबाइल फोन, चार्जर, सूखा भोजन और पीने का पर्याप्त पानी तैयार रखने को कहा है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि तेज बहाव वाले पानी, नालों और पुलों को पार करने की कोशिश न करें। बाढ़ के पानी में पैदल चलने या वाहन निकालने से भी बचें, क्योंकि पानी की गहराई और बहाव का सही अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। गिरे हुए बिजली के तारों से दूर रहने और बिजली के उपकरणों को न छूने की भी अपील की गई है। अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मकान खराब होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। राज्य आपदा राहत कोष के तहत, करीब 15 प्रतिशत तक थोड़ा बहुत खराब हुए कच्चे मकानों के लिए 4 हजार रुपये की मदद मिलेगी। घर से जुड़े पशुबाड़ों के खराब होने पर 3 हजार रुपये की आर्थिक मदद का भी प्रावधान है। प्रभावित लोग आपदा कंट्रोल रूम में जानकारी देकर मदद ले सकते हैं। आपदा में दूध देने वाले पशुओं जैसे गाय, भैंस, ऊंट और याक के मरने पर 37,500 रुपये की मदद मिलेगी। भेड़, बकरी और सुअर के मरने पर 4 हजार रुपये और दूध न देने वाले पशुओं जैसे ऊंट, बैल और घोड़े के मरने पर 32 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है। वहीं, बछड़ा, गधा और टट्टू के मरने पर 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। आपदा में किसी व्यक्ति की जान जाने पर मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, 3 दोस्त जिंदा जले:लखीमपुर में धमाके के बाद आग लगी, ड्राइवर सीट से चिपका मिला; 3 की हालत गंभीर
    Next Article
    जौनपुर में 1.11 करोड़ से बनेगी बरईपार-चकघसीटा सड़क:10 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment