Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    75 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 2 साल का भागीरथ:उज्जैन के बड़नगर में NDRF-SDRF रेस्क्यू में जुटीं; चट्‌टानें आने से रुकी खुदाई

    13 hours ago

    2

    0

    उज्जैन से करीब 75 किलोमीटर दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में गुरुवार रात दो साल का भागीरथ देवासी खुले बोरवेल में गिर गया। घटना रात करीब साढ़े 7 बजे की है, जिसके बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भोपाल से NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। जो हरदा, इंदौर और उज्जैन की SDRF टीम के साथ जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। भागीरथ करीब 75 फीट गहराई में फंसा है। उस तक पहुंचने के लिए 5 पोकलेन मशीनों की मदद से समानांतर सुरंग बनाई जा रही है। अब तक करीब 40 फीट खुदाई हो चुकी है। इसके बाद चट्‌टानों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया जा रहा है। मौके पर 2 एंबुलेंस भी तैनात हैं। भेड़ चराने आया था राजस्थान का परिवार भागीरथ पिता प्रवीण देवासी, राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला है। परिवार पिछले तीन दिन से इलाके में भेड़ चराने के लिए रुका हुआ था। परिजन के मुताबिक, बच्चा दीवार के पास खेल रहा था। उसने पत्थर से बोरवेल का ढक्कन हटाया और बाल्टी समझकर पैर डाल दिया, जिससे वह सीधे अंदर गिर गया। मां ने उसे गिरते देखा और बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गहराई में जा चुका था। देखिए, रेस्क्यू की तस्वीरें... भागीरथ के रेस्क्यू ऑपरेशन के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से, इस बार 1 जुलाई से शुरू होगी
    Next Article
    अधूरी मोहब्बत की खतरनाक कहानी है ‘डकैत’, अदिवि शेष-मृणाल ठाकुर की दमदार परफॉर्मेंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment