Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 करोड़ रुपये के बकायेदार आवास विकास की कुर्की:आगरा में अधिशासी अभियंता का कार्यालय सील किया, दूसरे बकायदारों पर भी कार्रवाई की तैयारी

    21 hours ago

    1

    0

    आगरा में आवास विकास परिषद के एक्सईएन का कार्यालय शनिवार को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई न्यायालय भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापना प्राधिकरण (लारा कोर्ट) के आदेश पर की गई। आवास विकास पर 8.65 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। सदर तहसील की टीम ने परिषद की चल संपत्ति कुर्क कर सिकंदरा-बोदला रोड स्थित अधिशासी अभियंता (ईई) सूरजपाल सिंह का कार्यालय सील किया। नोटिस के बाद भी जमा नहीं किया, उसके बाद एक्शन एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव के निर्देश पर राजस्व टीम उप्र आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंची। टीम ने चल संपत्ति कुर्की का अधिपत्र चस्पा कर कार्यालय सील कर दिया। नायब तहसीलदार रजनीश कुमार रंधावा ने बताया, किसानों के भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों में लारा कोर्ट ने परिषद से वसूली के लिए 29 आरसी जारी की थीं। 8.65 करोड़ से अधिक की ब्याज सहित वसूली होनी है। टीम में संग्रह प्रभारी सभाजीत सिंह, मोहम्मद समद मिर्जा, बागीश कुमार, नीरज त्रिपाठी, प्रवीन मिश्रा, जयपाल सिंह, संजय कुलश्रेष्ठ, आरपी पांडेय थे। अन्य बकायदारों भी निशाने पर बकाएदार विभाग को बकाया धनराशि के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन राशि का भुगतान नहीं किया गया। तहसीलदार सदर सतेंद्र कुमार के मुताबिक लारा कोर्ट के आदेश पर वसूली के लिए एसडीएम सदर ने चल संपत्ति कुर्की अधिपत्र दस अगस्त 26 को जारी किया। इसके बाद कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस कार्रवाई के बाद रेरा समेत अन्य बकाएदारों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने बताया, बकायेदारों की अचल संपत्ति चिह्नित कर कुर्क की कार्रवाई के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है। कई बकाएदार बिल्डरों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई हो चुकी है। संपत्तियों की तलाश कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में कार-बाइक टक्कर में एक की मौत:दंपति व बच्चा घायल, उपचार के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    सीतापुर में बाघिन ने भैंस के बच्चे को मार डाला:वन विभाग खोजने में विफल, ग्रामीणों में आक्रोश, 40 दिनों से इलाके में दहशत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment