Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में कार-बाइक टक्कर में एक की मौत:दंपति व बच्चा घायल, उपचार के दौरान तोड़ा दम

    20 hours ago

    1

    0

    बागपत में शनिवार शाम गोपीचंद स्कूल के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और तीन साल का बेटा घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। हरचंदपुर निवासी असलम अपनी पत्नी समरीन और तीन वर्षीय बेटे जुऐब के साथ मोटरसाइकिल से बागपत की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में असलम और उनके बेटे जुऐब को गंभीर चोटें आईं, जबकि समरीन भी घायल हो गईं। उपचार के दौरान असलम की मौत हो गई। समरीन और जुऐब का इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि कार चालक नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद कार एक पेड़ से टकरा गई और चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ी:34°C तक पहुंचेगा पारा; शाम को बारिश के आसार
    Next Article
    8 करोड़ रुपये के बकायेदार आवास विकास की कुर्की:आगरा में अधिशासी अभियंता का कार्यालय सील किया, दूसरे बकायदारों पर भी कार्रवाई की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment