Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 साल का बच्चा वाटर पार्क में नहाते वक्त डूबा:आगरा में मम्मी-पापा तलाशते रहे, एक घंटे बाद पूल में मिला शव

    21 hours ago

    1

    0

    आगरा में वाटर पार्क के पूल में नहाते वक्त एक बच्चा गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक परिजनों को बच्चा नहीं दिखा तो उसे तलाशना शुरू किया। वाटर पार्क में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की। इस बीच उनकी नजर पूल में उतराते बच्चे पर पड़ी। पार्क में मौजूद लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला। उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर डेडबॉडी रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिवार से बात की। उन्हें जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस बीच, परिवार ने पूल बाउंसर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मिन्नतें करने के बाद भी उन्हें CCTV नहीं दिखाया गया। अगर समय रहते मदद की जाती तो उनका बच्चा जिंदा होता। घटना किरावली थाना क्षेत्र में रविवार को हुई। 3 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… वाटर पार्क के मालिक ने परिजनों के आरोपों का खंडन किया मामले में वाटर पार्क के मालिक श्यामू ने परिजनों के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा- जहां हादसा हुआ, वह पूल की सबसे गहराई वाली जगह थी। रविवार शाम करीब 5.45 बजे कपल ने बच्चे के साथ उसी गहराई वाली जगह पर नहाने के लिए बोला। उस जगह पर बच्चे अलाउड नहीं है। इसलिए गार्ड ने साफ मना कर दिया। इसके बाद वो लोग बच्चों को वहीं छोड़कर नहाने चले गए। गार्ड भी दूसरे कामों में व्यस्त हो गया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। पूल की एनओसी भी है। सालाना लाइसेंस भी कुछ समय पहले ही रिन्यू करा लिया गया था। एसीपी बोले- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया- वाटर पार्क के मालिक गांव सकतपुर निवासी श्यामू से जानकारी के बाद हादसे से संबंधित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। परिजन से लिखित शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है। वाटर पार्क का पंजीकरण था या नहीं? ये पता किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की जाएगी। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें प्रयागराज में ऑफिस बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:कनपटी पर गोली मारी, मांस के लोथड़े बाहर आए; कार से भागे 2 हमलावर प्रयागराज में रविवार शाम करीब 4:30 बजे 35 साल के प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने प्रापॅर्टी डीलर को अपने ऑफिस बुलाया था। जब वह ऑफिस पहुंचे तो कनपटी से पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इससे उसका सिर फट गया। मांस के लोथड़े बिखर गए। खून पूरे ऑफिस में फैल गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में इंजीनियर की पत्नी गिरफ्तार:पति ने वीडियो बनाकर सुसाइड किया था, कहा था- मेरी मौत की जिम्मेदार वाइफ है
    Next Article
    बरेली में बॉयफ्रेंड ने की थी डीएलएड छात्रा की हत्या:शादी करना चाहता था, मना किया तो गला घोंटा; पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment