Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, पाबंदी कोई नहीं’:पुलिस आयुक्त और डीएम ने सर्राफा कारोबारियों के साथ की बैठक

    56 minutes ago

    1

    0

    आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और डीएम मनीष बंसल ने शहरवासियों से अपील की है-एक वर्ष के लिए बहुत आवश्यक न हो तो गोल्ड परचेज न करें। गोल्ड परचेज पाबंदी जैसी अफवाहों के बारे में ग्राहकों, आमजन को जागरूक करने में सहयोग करें। राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील पर अपना सक्रिय सहयोग करें। शासन के निर्देश पर हुई बैठक प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेंद्र मोदी की ओर से वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत भारत के विदेशी मुद्रा भंडार और अर्थव्यवस्था के हित में 'एक साल तक सोना न खरीदने' की अपील पर शासन के निर्देश पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को शहर की विभिन्न सर्राफ एसोसिएशन पदाधिकारी/प्रतिनिधियों, सोने व चांदी के थोक व खुदरा कारोबारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित पुलिस आयुक्त सभागार में बैठक हुई। इसमें बताया गया, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड खरीदार है। देश में बड़ी मात्रा में सोने की खपत होती है, जबकि उत्पादन नहीं हो पाता है। देश सोने की जरूरत व खपत का अधिकांश हिस्सा आयात पर निर्भर करता है। डीएम सहयोग की अपील की डीएम ने कहा-भारी मात्रा में सोने के आयात से देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर विपरीत असर पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार और अर्थव्यवस्था के हित में 'एक साल तक सोना न खरीदने' की सुझात्मक अपील पर देश हित में सभी सहयोग करें। पुलिस आयुक्त ने कहा-एक वर्ष के लिए बहुत आवश्यक न हो तो गोल्ड परचेज न करें। गोल्ड परचेज पाबंदी जैसी अफवाहों के बारे में ग्राहकों, आमजन को जागरूक करने में सहयोग करें। सामुदायिक परिवहन को वरीयता दें, सरकार ट्रेडर्स, उद्यमी, व्यापारियों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील पर अपना सक्रिय सहयोग करें। बैठक में बताया गया, विभिन्न प्लेटफार्म में चल रही अफवाह कि देश में सोना-चांदी खरीद पर कोई पाबंदी है। ये निराधार व तथ्यहीन है। अधिकारियों ने कहा, संज्ञान में आया है कि प्रधानमंत्री की अपील के बावजूद शादियों के सीजन के चलते लोगों में यह डर है कि भविष्य में सोने के दाम और ज्यादा बढ़ सकते हैं या पाबंदियां लग सकती हैं, जिसके कारण लोग घबराकर अभी सोना खरीद रहे हैं। पुलिस आयुक्त और डीएम ने सर्राफा कारोबारियों से आह्वान किया-वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत सभी आयातित चीजें महंगी हुई हैं, राष्ट्र हित में सभी अपने दायित्वों को निभाएं। सभी सर्राफा कारोबारी, ग्राहकों को पुराने गोल्ड से नए आभूषण बनवाने आदि में मेकिंग चार्ज तथा अन्य प्रकार की छूट देकर प्रोत्साहित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल-डीजल महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कानपुर महानगर अध्यक्ष ने गंगा में उतरकर थाली बजाई, नारेबाजी की
    Next Article
    एक दिन में 4 वाहन चोरी, 13 गाड़ियां बरामद:कानपुर में COD नाले के पास जंगलों में छिपाते थे वाहन, पुलिस ने गिरोह को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment