Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Facebook-Instagram की पेरेंट कंपनी Meta में फिर Mass Layoff, 8 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी।

    3 hours from now

    1

    0

    दुनिया की बड़ी तकनीकी कंपनियों में एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी को लेकर चिंता बढ़ गई हैं। इस बार सोशल मीडिया कंपनी मेटा में हजारों कर्मचारियों पर नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा 20 मई से इस साल की पहली बड़ी छंटनी प्रक्रिया शुरू करने जा रही हैं, जिसमें करीब 8 हजार कर्मचारियों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि यह संख्या कंपनी के वैश्विक कर्मचारियों का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा हो सकती हैं। इस खबर के सामने आने के बाद कंपनी के भीतर बेचैनी का माहौल बन गया हैं। कई कर्मचारी नौकरी जाने की आशंका के बीच दफ्तर से मुफ्त स्नैक्स, पेय पदार्थ और चार्जर तक इकट्ठा करते नजर आए।गौरतलब है कि मेटा की पूर्व कर्मचारी एडेल वू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस माहौल का जिक्र किया हैं। उन्होंने लिखा कि अपने आखिरी साल के दौरान उन्होंने कंपनी में चार से पांच बार छंटनी देखी थी, लेकिन इस बार का माहौल बेहद बड़ा और तनावपूर्ण नजर आ रहा है।एडेल वू के मुताबिक कई कर्मचारी या तो उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें छंटनी पैकेज के साथ बाहर किया जाए या फिर नौकरी बचाने को लेकर भारी तनाव में हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछली बड़ी छंटनी से पहले का माहौल किसी “प्रलय” जैसा लग रहा था, जहां लोग रातभर मुफ्त सामान अपने बैग में भर रहे थे।मौजूद जानकारी के अनुसार मेटा इससे पहले 2022 और 2023 में भी बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। उस समय कंपनी ने करीब 21 हजार नौकरियां खत्म की थीं और उस दौर को कंपनी ने “कार्यक्षमता का वर्ष” बताया था।अब कंपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कार्यप्रणाली की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि टीमों को जरूरत के हिसाब से छोटा और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई काम कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से किए जाएंगे, जिससे कर्मचारियों की जरूरत कम हो सकती हैं।इसी बीच एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस इंजीनियर ने दावा किया कि वह पिछले लगभग एक साल से मेटा में काम कर रहा हैं और उसने पहले कई बड़ी कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव हासिल किए थे।हालांकि अब छंटनी की आशंका के बीच उसने दूसरी नौकरियों के लिए आवेदन करना शुरू किया, लेकिन मेटा का नाम बायोडाटा में जोड़ने के बावजूद उसे किसी भी कंपनी से साक्षात्कार का मौका नहीं मिल रहा हैं। इंजीनियर ने बताया कि उसने करीब 250 नौकरियों के लिए आवेदन किया लेकिन ज्यादातर जगहों से या तो कोई जवाब नहीं मिला या फिर आवेदन खारिज कर दिया गया है।उसने बताया कि वह पाइटॉर्च डेवलपर टूलिंग से जुड़े काम में C++ और पाइथन जैसी तकनीकों पर काम करता हैं। साथ ही कंपनी में अब एआई आधारित कोडिंग को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।गौरतलब है कि छंटनी के बावजूद मेटा कर्मचारियों को बड़ा सेवा पैकेज भी दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में प्रभावित कर्मचारियों को 16 सप्ताह के वेतन के बराबर मूल भुगतान, हर साल की सेवा के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान और करीब 18 महीने तक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जाएगा।कई कर्मचारियों ने इस पैकेज को “गोल्डन पैराशूट” बताया हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते इस्तेमाल के चलते आने वाले समय में और कंपनियां भी इसी तरह के फैसले ले सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bastar में Amit Shah का नया Mission, बोले- नक्सलियों का सफाया नहीं, विकास हमारा लक्ष्य है
    Next Article
    Sweden के बाद अब Norway में भी PM Modi का सम्मान, मिला सर्वोच्च 'Grand Cross' अवॉर्ड

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment