Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में लेखपाल परीक्षा की तैयारी बैठक:सर्राफा कारोबारी को भी दिए गए निर्देश, सोने के बिस्किट नहीं बेचेंगे व्यापारी

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को (पूर्वान्हन 10 से 12 बजे तक) आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें जनपद आजमगढ़ में निर्धारित 17 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 7680 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुआ। परीक्षा के सफल और शान्ति पूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में भारतीय न्याय संहिता की धारा-163 लगाये जाने व ध्वनि विस्तारण यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन आईटी गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित करने व इस हेतु परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी हेतु तैनात करने, अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने तथा प्रश्नपत्र के रख-रखाव और उनके संचरण के मध्य समुचित सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रशासन, पुलिस बल उपलब्ध कराने, अन्य कोई कठिनाई जो सुरक्षा सुनिश्चित से सम्बन्धित हो, का निराकरण कराया जाने तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये जाने की तैयारी की गयी है। सोने के बिस्किट नहीं खरीद सकेंगे ग्राहक वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में सोने के आयात को कम करने के लिए प्रधानमत्री और मुख्यमंत्री की अपील के क्रम में आयुक्त राज्य कर उत्तर प्रदेश के निर्देशो के अनुपालन में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर और संयुक्त आयुक्त राज्य कर आजमगढ़, पुलिस उपाधीक्षक शुभम तोदी की उपस्थिति में बुलियन, सर्राफा एसोसिएशन के साथ बैठक सम्पन्न हुई। डीएम रविंद्र कुमार द्वारा सराफा व्यापारियों से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बुलियन की खरीद और बिक्री को वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत कम करने की अपील की गयी। बैठक के दौरान विस्तार से अवगत कराया गया कि भारत विश्व के सबसे बड़े स्वर्ण आयातक देशों में शामिल है तथा प्रति वर्ष बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा, पेट्रोलियम पदार्थों के आयात के साथ ही साथ सोने के आयात पर व्यय होती है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्य एशिया में छिड़े युद्ध एवं वैश्विक अस्थिरता के कारण डॉलर की माँग एवं आयात में वृद्धि होने से देश में विदेशी मुद्रा भंडार पर अतिरिक्त दबाव उत्पन्न हो रहा है। सरार्फा व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को बताया की सोने की कीमतों में निरन्तर वृद्धि देखी जा रही है जिससे आम उपभोक्ताओं पर भी उसका विपरीत आर्थिक प्रभाव पड़ रहा है । ऐसी परिस्थितियों में बुलियन (सोने-चांदी की ईंट/बिस्कुट एवं ठोस सोने) की अनावश्यक खरीद-बिक्री को सीमित किया जाये तो आयात में कमी लाकर विदेशी मुद्रा की बचत करते हुए देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    ललितपुर में डीएम की चेतावनी- अनावश्यक रेफर पर होगी जांच:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को लेकर बैठक की, कहा- मेडिकल कॉलेज को रेफर सेंटर न बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment