Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील में लेखपालों का धरना:मुजफ्फरनगर में 2800 ग्रेड पे, अंतरमंडलीय तबादले और बाइक भत्ता बढ़ाने की मांग

    11 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में 2800 ग्रेड पे समेत 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने शनिवार को सदर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना चला। इसके बाद जिलाध्यक्ष और संघ के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष संजीव मलिक ने कहा कि लेखपालों की प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे लागू करना, अंतरमंडलीय तबादले और मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाना शामिल है। उन्होंने कहा कि कई बार लेखपालों की तैनाती गृह जिले से काफी दूर कर दी जाती है, जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। 18 साल से लंबित है 2800 ग्रेड पे की मांग लेखपाल संघ के मुताबिक, 2800 ग्रेड पे की मांग पिछले 18 वर्षों से लंबित है। इसके अलावा वर्तमान में मिलने वाले न्यूनतम 200 रुपये के मोटरसाइकिल भत्ते को बढ़ाकर तर्कसंगत करने की मांग की गई है। लेखपालों ने कहा कि फील्ड ड्यूटी के कारण उन्हें लगातार अलग-अलग गांवों में जाना पड़ता है, लेकिन मौजूदा भत्ता उनकी जरूरतों के अनुरूप नहीं है। रिक्त पदों पर भर्ती और स्थानांतरण की मांग संघ की अन्य मांगों में रिक्त पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करना और दूर-दराज के जिलों में तैनात लेखपालों का गृह मंडल या जिले में अंतरमंडलीय स्थानांतरण शामिल है। लेखपालों ने कहा कि लगातार फील्ड ड्यूटी और दूरस्थ तैनाती के बीच उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना जरूरी है। धरने को समर्थन देने पहुंचे किसान नेता विकास शर्मा ने कहा कि किसान और लेखपाल एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने लेखपालों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से इन पर कार्रवाई करने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में इलाज के दौरान महिला की मौत:बिल जमा न होने पर 4 घंटे रोका शव, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में समाधान दिवस लगा:अधिकारियों ने मौके पर दिए निस्तारण के निर्देश, 22 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment