Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पायलट पर भड़के ट्रंप-नेतन्याहू..मुस्लिम देश को 'उड़ाने' का किया ऐलान!

    7 hours ago

    3

    0

    दुबई से उड़ान भरकर इजराइल जाने वाले विमान में कट्टरपंथी को पायलट ने जिस तरह से उसे क्रैश करने की कोशिश की और फिर अपनी जान जोखिम में डालकर भारतीय कैप्टन स्मित ने इस कोशिश को नाकाम करते हुए 170 से ज्यादा यात्रियों को बचाया। उसके बाद से ही पूरी दुनिया स्मिथ मछार की बहादुरी को सलाम कर रही है। इजराइल के पीएम नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय पायलट को सच्चा हीरो बताया है तो कुछ कट्टरपंथियों के पेट में दर्द हो गया है। भारतीय पायलट की बहादुरी से पाकिस्तानियों को इतनी मिर्ची लगी है कि वो जमकर जहर उगल रहे हैं क्योंकि उस विमान में बहुत सारे इजराइली लोग थे और इजराइल से कैसे पाकिस्तान के लोग जो है जलते हैं वो आपको पता ही होगा। पाकिस्तानियों को शायद सबसे ज्यादा तकलीफ इस बात से हो रही है कि आखिर विमान क्रैश क्यों नहीं हुआ? मगर अब विमान हमले को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू इतने भड़के हुए हैं कि उन्होंने मुस्लिम देश को उड़ाने का ही ऐलान कर दिया है। इसे भी पढ़ें: Iran के साथ जंग रुकते ही Oil Prices में आएगी भारी गिरावट, Donald Trump ने दिए संकेतदरअसल फ्लाई दुबई के विमान में हुए हमले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस मामले में नए दावे सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से कनेक्शन का दावा किया है। वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि हमलावर को इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित किया गया था। उन्होंने दावा किया है कि भारतीय पायलट मछार पर हमला करने वाले ओमानी को पायलट का ब्रेनवाश किया गया था। उसको कट्टरपंथी ट्रेनिंग दी गई थी। उन्होंने कहा कि एक नियम की खामी का फायदा उठाकर आरोपी पायलट प्लेन में आया था। नियम यह है कि इजराइल के लिए उड़ान भरने वाले पायलट ऐसे देशों से नहीं हो सकते जिनके इजराइल के साथ राजनयिक संबंध नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम मामले की तह तक जाएंगे। तो वे यूएई ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है और कहा है कि वह यह पता लगाएगा कि हमले का किसी आतंकी मकसद से संबंध था या नहीं। उधर ट्रंप भी इस घटना को लेकर भड़के हुए हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर विमान की घटना में ईरान की भूमिका साबित होती है तो कड़ी कारवाई की जाएगी।इसे भी पढ़ें: क्या Middle East में फिर भड़केगी जंग की चिंगारी? Flydubai घटना पर नेतन्याहू बोले- हमलावरों से वसूलेंगे 'बहुत भारी कीमत'यानी कि ट्रंप ने एक तरह से यह कह दिया है कि अगर इस घटना में ईरान का हाथ पाया गया तो उसे दहला दिया जाए। पीएम मोदी ने भी कैप्टन स्मिथ से बात की। इस दौरान स्मिथ बेहद भावुक हो गए। बातचीत के दौरान भारतीय पायलट ने घटना की जानकारी दी और बताया कि उन्हें किस चीज से हिम्मत मिली। स्मिथ ने बताया कि मैं मुश्किल हालात में हनुमान चालीसा पढ़ रहा था। मैं हमेशा पढ़ता हूं। सर आई एम जस्ट मैं एक सिर्फ पॉजिटिविटी में मैं जभी भी मेरे को दर्द होता है। मुझे एक ही चीज आती है। मैं सिर्फ हनुमान चालीसा बोलता हूं। उस टाइम पे भी मैं सिर्फ हनुमान चालीसा ही बोल रहा था। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने उनकी बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। तो इस तरह से स्मिथ की बहादुरी की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। साथ ही हमला करने वाले कट्टरपंथी की जांच चल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    flydubai पायलट Smit Machhar ने घायल हालत में खोला Cockpit, PM Modi ने की जमकर तारीफ
    Next Article
    अल्लाह की मस्जिद को भी नहीं छोड़ा, मक्का के बाद दहला डाला मदीना?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment