Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US के Ohio में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों पर ईंटें फेंकी

    5 hours ago

    3

    0

    वाशिंगटन, तीन अक्टूबर अमेरिका के ओहायो राज्य के एक इलाके में स्थित हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई। अमेरिका के दो हिंदू हितैषी समूहों ने यह दावा किया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) और कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका (कोहना) ने शुक्रवार को बताया कि ग्रेटर क्लीवलैंड स्थित स्वामीनारायण हिंदू मंदिर वड़तालधाम में ईंटें फेंकने से खिड़कियों के कांच टूट गए और मंदिर को नुकसान पहुंचा।इन समूहों के अनुसार, यह कथित घटना शुक्रवार दोपहर उस समय हुई जब मंदिर के भीतर पुजारी और कुछ श्रद्धालु मौजूद थे। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में भारतीय-अमेरिकी समुदाय 10 दिनों से भी कम समय में शुरू होने वाले नवरात्र उत्सव और हिंदू विरासत माह मनाने की तैयारी कर रहा था। ‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ (एचएएफ) के कार्यकारी निदेशक सुहाग शुक्ला ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यह केवल अब बातों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हकीकत बन चुका है।इंटरनेट पर फैलाई जा रही नफरत अब वास्तविक रूप में एक हिंदू मंदिर पर हमले में बदल गई है। घटना के वीडियो की जांच कर अपराधी को तुरंत पकड़ा जाना चाहिए। एचएएफ ने कहा कि यह अपराध नफरत से प्रेरित हो सकता है, और ऐसे समय में हुआ है जब हिंदू-अमेरिकी समुदाय अप्रत्याशित घृणा और कड़वाहट का सामना कर रहा है।समूह ने कहा, हम देश के निर्वाचित नेताओं और सरकारी एजेंसियों से भी अपील करते हैं कि वे भारतीय और हिंदू-अमेरिकी समुदायों के खिलाफ फैलाई जा रही नफरत की सार्वजनिक और स्पष्ट रूप से निंदा करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु
    Next Article
    flydubai पायलट Smit Machhar ने घायल हालत में खोला Cockpit, PM Modi ने की जमकर तारीफ

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment