Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवा कांग्रेस ने अनिल यादव की गिरफ्तारी पर सौंपा ज्ञापन:फर्जी मुकदमों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, राजनीतिक द्वेष का आरोप

    10 hours ago

    3

    0

    हरदोई में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अनिल यादव और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आगरा में हुई गिरफ्तारी के विरोध में हरदोई युवा कांग्रेस का आक्रोश फूट पड़ा। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से शनिवार की दोपहर 1:15 बजे राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ​इस मौके पर निर्भान सिंह यादव ने कहा कि 28 सितंबर को आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास के बाहर 'वोट चोरी' के मुद्दे पर पूरी तरह शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन किया गया था। लेकिन, सत्ता के दबाव और राजनीतिक द्वेष के चलते पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर 'हत्या के प्रयास' जैसी गंभीर व झूठी धाराएं लगाकर जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। ​ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि अनिल यादव और अन्य सभी गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं और जेल में बंद सभी पदाधिकारियों को बिना शर्त तत्काल रिहा किया जाए। इसके साथ ही, द्वेषपूर्ण कार्रवाई करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई गई। ​युवा कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि फर्जी मुकदमे वापस लेकर नेताओं को शीघ्र रिहा नहीं किया गया, तो संगठन सड़क से लेकर सदन तक व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ​इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, राजेश कुमार पांडेय, धीरज, हेम सिंह, विवेक, रोशन, जंडेल, रामजी, अनिल सिंह, विकास, सूरज वर्मा, प्रियांशु, अभिषेक कुमार, शोभित कनौजिया, प्रशांत यादव, रवि राठौर, अभय प्रताप सिंह, राजकपूर वर्मा, अर्पित कुमार, अमन कुमार अंबेडकर, फरीद, राजकमल, श्यामू, हर्षित, आसिफ खान, मो. अफजल अंसारी, मो. साकिब खान, रोहित यादव, शोभित सिंह, वाजिद, सरजू यादव, तालिब खान सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समान काम के लिए समान वेतन की मांग:CMO कार्यालय के बाहर एएनएम का धरना, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
    Next Article
    झोलाछापों पर कार्रवाई में लापरवाही पर डीएम सख्त:कानपुर देहात में दो नोडल अधिकारियों का चार्ज हटाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment