Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    80वें Independence Day पर Emmanuel Macron और पुतिन समेत कई वैश्विक नेताओं ने दी बधाई

    21 minutes ago

    1

    0

    फ्रांस, रूस और ऑस्ट्रेलिया समेत भारत के वैश्विक साझेदारों ने शनिवार को देश को उसके 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी और द्विपक्षीय संबंधों तथा क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर भारत के साथ संबंधों की सराहना करने वाले नेताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू शामिल थे। मैक्रों ने ‘एक्स’ पर बधाई दी।उन्होंने कहा, “भारत के लोगों को उनके 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई!” पुतिन ने अपनी भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिवादन किया और भरोसा जताया कि रचनात्मक द्विपक्षीय साझेदारी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ाने में मदद करेगी। पुतिन ने कहा कि रूस-भारत संबंध “खास तौर पर विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी” की भावना के साथ सफलतापूर्वक विकसित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मास्को और नयी दिल्ली कई क्षेत्रों में “फायदेमंद सहयोग” कर रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र, शंघाई सहयोग संगठन, ब्रिक्स और अन्य बहुपक्षीय संस्थाओं के दायरे में मिलकर काम कर रहे हैं।रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि हम अपनी संयुक्त कोशिशों से रूस और भारत की रचनात्मक साझेदारी को और मजबूत करते रहेंगे, जिससे हमारे मित्र देशों के लोगों को फायदा होगा और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।” ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज ने भी इस मौके पर बधाई दी और कहा कि आजादी के बाद के आठ दशकों में भारत लगातार मजबूत होता गया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के तौर पर भारत, “अपनी उपलब्धियों के पैमाने और अपनी अपार संभावनाओं से हमें चकित कर देता है”। अल्बानीज ने अपने “दोस्त” मोदी की हालिया ऑस्ट्रेलिया यात्रा को याद किया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री से कहा था, “हमारे रिश्ते इतने अहम कभी नहीं रहे।” उन्होंने कहा, “हम भारतीय मूल के उन अनेक ऑस्ट्रेलियाई लोगों के सहयोग से, जो हमारी बहुमूल्य मित्रता में एक जीवंत सेतु हैं, नए और उभरते क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया और भारत के संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए उत्साहित हैं।” उन्होंने कहा, “मैं भारत के इतिहास और संस्कृति, उसकी समृद्ध विविधता और असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाने में आपके साथ शामिल हूं - और हमारे साझा भविष्य की संभावनाओं का भी जश्न मनाता हूं।” अपने बधाई संदेश में, मालदीव के नेता मुइज्जू ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के लिए अपने देश की प्रतिबद्धता दोहराई।उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आजादी के आठ दशक भारत सरकार और वहां के लोगों की आकांक्षाओं, मजबूती और अटूट जज्बे को दर्शाते हैं।” इजराइल के राष्ट्रपति आइजक हर्जोग ने भारत और उसके नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और दोनों देशों के बीच ‘‘घनिष्ठ मित्रता’’ को और मजबूत करने का आह्वान किया। हर्जोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इजराइल की ओर से, मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की ‘अद्भुत जनता’ को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।” सिंगापुर के राष्ट्रपति थरमन षणमुगरत्नम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में उन्हें और भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत और सिंगापुर दोनों की ‘‘एक शांतिपूर्ण, खुले और परस्पर जुड़े क्षेत्र में स्थायी रुचि है।’’ उन्होंने कहा कि सिंगापुर, आसियान के सबसे पुराने संवाद साझेदारों में से एक के रूप में, व्यापार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में क्षेत्रीय एकीकरण और मजबूती के लिए भारत के साथ निकट सहयोग जारी रखेगा। भारत-सिंगापुर संबंधों को ‘‘बहुआयामी’’ बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जो लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित है।इस अवसर पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री मोदी और भारत की ‘‘मित्रवत जनता’’ को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उनके कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर जारी संदेश के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘नेपाल और भारत के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंध, लोगों के बीच निकटता और सहयोग आने वाले वर्षों में और मजबूत होते रहें।’’ भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भी भारत सरकार और भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘मेरे बड़े भाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत की जनता को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ तोबगे ने कहा, ‘‘भूटान और भारत के बीच स्थायी मित्रता एवं घनिष्ठ संबंध निरंतर फलते-फूलते रहें।’’ मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी इस अवसर पर भारत को शुभकामनाएं देते हुए 1947 के बाद भारत की यात्रा को विकासशील देशों के लिए प्रेरणादायक बताया।उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘1947 के बाद भारत की यात्रा मालदीव जैसे विकासशील देशों के लिए लोकतंत्र की हमारी अपनी यात्रा में प्रेरणा का स्रोत रही है। मालदीव और भारत के बीच सहयोग एवं मित्रता के घनिष्ठ संबंध आने वाले समय में और मजबूत हों।’’ शुभकामनाएं देने वालों में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, नेपाल के पूर्व उप-प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने और भूटान के विदेश मंत्री डी.एन. ढुंगेल भी शामिल हैं। इससे पहले, शुक्रवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तथा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंधों के कारण भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं।रूबियो ने एक बयान में कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता और पारिवारिक संबंधों की गहरी जड़ें ऐसी साझेदारी की नींव हैं, जो नवोन्मेषी, लचीली और दूरदर्शी है। रूबियो ने कहा, ‘‘अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Zimbabwe boat accident: करीबा झील से 26 और शव बरामद, मृतक संख्या 72 हुई
    Next Article
    Vinay Mohan Kwatra ने Washington में तिरंगा फहराया, भारतीय समुदाय की सराहना की

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment