Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिंद्रा BE 6 स्पोर्टेक इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च:बैटरी 0% पर 13km और फुल चार्ज पर 683km चलेगी, कीमत ₹11.45 लाख से शुरू

    19 hours ago

    1

    0

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV का अपडेटेड मॉडल BE 6 स्पोर्टेक लॉन्च कर दिया है। EV को नए वैरिएंट्स, बड़े बैटरी पैक, री-डिजाइन डैशबोर्ड और एडवांस कनेक्टेड फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसमें एक खास 'रिव्यू SOS' फीचर दिया गया है, जो बैटरी 0% यानी पूरी तरह खत्म होने के बाद भी कार को 13km तक चला सकता है। वहीं, फुल चार्ज पर कार 683km चलेगी। BaaS प्रोग्राम के साथ शुरुआती कीमत ₹11.45 लाख महिंद्रा BE 6 स्पोर्टेक की एक्स-शोरूम कीमत ₹19.45 लाख से शुरू होकर ₹26.95 लाख तक जाती है। इसके साथ ही कंपनी ने 'बैटरी एज अ सर्विस' (BaaS) मॉडल भी पेश किया है। BaaS प्रोग्राम के तहत 59kWh बैटरी वाले बेस वैरिएंट को सिर्फ ₹11.45 लाख में खरीदा जा सकता है, जिसके बाद ग्राहक को ₹3.75 प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा। कंपनी इस गाड़ी की डिलीवरी 26 अगस्त से शुरू करने जा रही है। एक्सटीरियर डिजाइन: टेलगेट पर दिखेंगे पर्सनल मैसेज इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के बाहरी डिजाइन को काफी एग्रेसिव और स्पोर्टी रखा गया है। इसके पिछले हिस्से में 'Sporteq' की बैजिंग मिलती है। कार में वेरिएंट के हिसाब से 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स (बॉडी में छिपे रहने वाले हैंडल) और ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसके खास 'Launch Edition' में 'ग्रेफाइट स्टॉर्म' कलर का ऑप्शन मिलेगा। कार के पिछले हिस्से में कस्टमाइजेबल एलईडी टेल-लैंप दिए गए हैं, जिसकी स्क्रीन पर ओनर अपने हिसाब से पर्सनल टेक्स्ट मैसेज भी डिस्प्ले कर सकते हैं। इंटीरियर डिजाइन: केबिन में 12.3-इंच की तीन स्क्रीन कार के केबिन के अंदर सबसे बड़ा और आकर्षक बदलाव देखने को मिलता है। इसके टॉप वेरिएंट्स में अब 12.3-इंच के तीन डिस्प्ले (टचस्क्रीन) वाला एक शानदार ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट दिया गया है। डैशबोर्ड को पूरी तरह नया और साफ-सुथरा हॉरिजॉन्टल लुक दिया गया है, जिससे वायरलेस चार्जिंग पैड और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट्स का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। इसके लॉन्च एडिशन में 'फुल रेसिंग टैन' इंटीरियर थीम के साथ प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री और फिक्स पैनोरमिक ग्लास रूफ दी गई है। एडवांस फीचर्स: गूगल जेमिनी एआई का सपोर्ट महिंद्रा ने इस कार में 6 नए 'TEQ' टेक्नोलॉजी सूट्स जोड़े हैं। इसमें 'TEQ_Me' फीचर है जो ड्राइवर को पहचानकर उसकी प्रोफाइल सेट कर देता है। इसके अलावा इसमें गूगल जेमिनी (Google Gemini) एआई इंटीग्रेशन के साथ 'TEQ_Talk' वॉयस असिस्ट दिया गया है। कार में मनोरंजन और आराम के लिए डॉल्बी एटमॉस के साथ हरमन कार्डन का प्रीमियम साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, हेड-अप डिस्प्ले (HUD) और एनएफसी (NFC) डिजिटल की जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। परफॉर्मेंस: 3 बैटरी पैक और 683km तक की दमदार रेंज यह एसयूवी तीन अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है, जो रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप के साथ आते हैं: ये तीनों ही बैटरियां डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। अपने मैक्सिमम रेटेड चार्जर (140kW से 180kW) की मदद से ये सभी बैटरी पैक मात्र 20 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाते हैं। इसके साथ ड्राइव मोड्स के तहत ड्रिफ्ट मोड और एक्सीलरेशन बूस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स: लेवल-2 ADAS और 540-डिग्री कैमरा सुरक्षा के लिहाज से महिंद्रा ने इस एसयूवी को बेहद सुरक्षित बनाया है। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (Level 2 ADAS) दिया गया है, जो सड़क पर दुर्घटनाओं से बचाता है। इसके अलावा तंग जगहों पर गाड़ी पार्क करने के लिए 540-डिग्री कैमरा और ऑटो पार्क असिस्ट की सुविधा दी गई है। बुनियादी सुरक्षा के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी और स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV), हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और एमजी विंडसर से होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ramayana: उनके चेहरे पर दिव्यता और ठहराव है..., भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर Chetan Hansraj ने तोड़ी चुप्पी
    Next Article
    महिंद्रा BE6 का स्पोर्टेक फार्मूला ई फ्रीडम एडिशन लॉन्च:79kWh बैटरी के साथ 683Km की रेंज, कीमत ₹24.45 लाख से शुरू

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment