Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ayodhya के Ram Mandir में पुजारियों का नया परिधान लागू, रेशमी धोती और तिलक अनिवार्य

    2 hours from now

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में शनिवार से पुजारियों के लिए नया परिधान लागू कर दिया गया। अब मंदिर के सभी पुजारी एक समान पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएंगे। मंदिर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।मंदिर न्यास की धार्मिक समिति की सदस्य मिथिलेश नंदिनी शरण ने बताया कि यह परिधान रामानंदी परंपरा के अनुरूप निर्धारित किया गया है। इसके तहत पुजारी हल्के पीले रंग की रेशमी धोती और उसी रंग का रेशमी उत्तरीय धारण करेंगे। उन्होंने बताया कि हल्का पीला रंग भगवान राम को प्रिय माना जाता है, इसलिए इस रंग को परिधान के लिए चुना गया है।इसे भी पढ़ें: शिखा है, जनेऊ पहनते हैं? PM ने राम के मर्म को अयोध्या में समझाया, वो क्या इंटरव्यूअर्स को समझ नहीं आया, मंदिर का नया CEO ब्राह्मण ही बनेगा?नए नियमों के तहत पुजारियों के लिए साज-सज्जा से जुड़े मानक भी तय किए गए हैं। पुजारी या तो ‘पंचकेश’ परंपरा का पालन करेंगे या पूरी तरह से मुंडित रहेंगे। आंशिक रूप से बढ़े हुए बाल या दाढ़ी रखने की अनुमति नहीं होगी।इसे भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri में Bus पलटने से 1 श्रद्धालु की मौत, बेतिया से अयोध्या जा रहे 30 अन्य घायलइसके साथ ही रामानंदी परंपरा के तिलक को धारण करना भी अनिवार्य किया गया है। धार्मिक समिति के सदस्य महंत राजकुमार दास ने बताया कि वस्त्रों की पवित्रता और शुद्धता को ध्यान में रखते हुए रेशमी परिधान का चयन किया गया है। समिति ने कहा कि एक समान वेशभूषा से भगवान रामलला की पूजा-अर्चना और सेवा व्यवस्था में अनुशासन, एकरूपता और धार्मिक गरिमा बढ़ेगी।मंदिर में यह नया परिधान नियम 15 अगस्त से प्रभावी हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Vrindavan में Hariyali Teej पर स्वर्ण हिंडोले में विराजे बांके बिहारी, उमड़ी भारी भीड़
    Next Article
    Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 5 जिलों में 62 हजार प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment