Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गड्ढों से बचने में अनियंत्रित बस खेत में पलटी:सीतापुर में 4 यात्री मामूली घायल, तम्बौर से लखनऊ जा रही थी बस

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क के गड्ढों से बचने के प्रयास में प्राइवेट यात्री बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे सोनावा गांव के पास हुआ। बस तम्बौर से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। चार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया गया कि सोनावा गांव के पास सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण बस चालक को वाहन निकालने में परेशानी हो रही थी। इसी दौरान गड्ढों से बचने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। राहत की बात रही कि बस पलटने के बावजूद किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सोनावा-सुकेठा-सांडा मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सोनावा-सुकेठा-सांडा मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, जिससे चालकों को परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो जाती है। ग्रामीणों ने तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर जल्द निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में चोरी की दो वारदातें, सीमा पर चौकसी:पुलिस जांच में जुटी, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया
    Next Article
    SN मेडिकल कॉलेज 5-साल में आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा:मिनी एम्स का काम 38% पूरा; 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment