Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    82 साल के बुजुर्ग ने LKG छात्रा से रेप किया:बरेली में चॉकलेट के बहाने खंडहर में ले गया, पड़ोसी ने वीडियो बनाकर पिता को भेजा

    7 hours ago

    1

    0

    बरेली में 82 साल के बुजुर्ग ने 6 साल की बच्ची के साथ रेप किया। बुजुर्ग चॉकलेट दिलाने का लालच देकर बच्ची को खंडहरनुमा मकान में ले गया था। वहीं पर वारदात को अंजाम दिया। मामले का खुलासा मंगलवार को हुआ, जब बच्ची के पिता ने मोबाइल में घटना का वीडियो देखा। उन्होंने बुधवार को बुजुर्ग के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड टीचर जयदेव को गिरफ्तार करके गुरुवार को जेल भेजा है। अब पढ़िए पूरा मामला… मामला शहर के भुता इलाके का है। LKG में पढ़ने वाली 6 साल की बच्ची के पिता को पड़ोसी युवक ने 31 मार्च को एक वीडियो भेजा। वीडियो में एक व्यक्ति खंडहर जैसी जगह में बच्ची के साथ गलत काम करता हुआ दिखाई दे रहा था। ये जगह आरोपी की पुरानी खाली पड़ी दुकान है। पीड़ित और आरोपी का घर आमने-सामने है। पड़ोसी ने बताया- मुझे काफी दिनों से बुजुर्ग पर शक था। इसलिए मैंने उसका वीडियो बनाया। वो बच्ची के साथ काफी दिनों से ऐसी हरकतें कर रहा था। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने 1 अप्रैल को थाना भुता पहुंचकर मामले में केस दर्ज कराया है। 2 अप्रैल को गिरफ्तार करके आरोपी का मेडिकल कराया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी जयदेव बेसिक शिक्षा विभाग से शिक्षक पद से रिटायर है। उसके परिवार में पत्नी और 2 बेटे हैं। रिटायरमेंट के बाद से वह घर पर ही रहता था। कई दिनों से बच्ची पर रखता था गलत निगाह प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया- गुरुवार को पुलिस ने क्षेत्र के उदयपुर के पास से जयदेव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल किया है। उसने बताया- कई दिनों से मेरी बच्ची पर गलत नजर थी। मैं मौके की तलाश कर रहा था। 15 दिन पहले वह चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को अपने खंडहरनुमा मकान में लेकर गया, जहां उसने रेप किया। फिर मुंह बंद रखने के लिए बच्ची को धमकाया। डर की वजह से बच्ची अपने माता-पिता को भी कुछ नहीं बताती थी। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया- वीडियो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाकर वायरल किया गया था। पुलिस अब वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी जयदेव बच्ची के पिता का फूफा लगता है। घटना के बाद यहां के लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। POCSO एक्ट (बच्चों के खिलाफ यौन अपराध) के तहत हर साल लगभग 1.5 लाख से अधिक मामले दर्ज होते हैं। ज्यादातर मामलों में आरोपी परिचित, रिश्तेदार या पड़ोसी होते हैं, न कि अजनबी। भास्कर सर्वे में हिस्सा लीजिए, पूरी तरह गोपनीय है… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बहराइच में महिला ने सिपाही को थप्पड़ मारे, विवाद सुलझाने आई पुलिस टीम पर हमला बहराइच में विवाद सुलझाने आई डायल-112 की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिला ने सिपाही को 2 थप्पड़ मारे। इसके बाद सिपाही ने भी महिला को एक थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने महिला को वहां से हटाया, तभी आगे आकर उसने सिपाही को एक और थप्पड़ मार दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराकर पुलिस वालों को बचाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'रामायण' के टीजर लॉन्च में नहीं पहुंचे रणबीर कपूर, गैर-मौजूदगी पर उठे सवाल
    Next Article
    मेरठ में लापता तोता 'किट्‌टू' 6 महीने बाद घर लौटा:पियानो की आवाज सुनकर आया, परिवार ने केक काटा; रेस्टोरेंट में पार्टी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment