Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    84 कोसी परिक्रमा दल हरदोई से सीतापुर की ओर बढ़ा:रामा दल जयकारों के साथ देवगवां के लिए रवाना हुआ

    18 hours ago

    1

    0

    नैमिषारण्य धाम से शुरू हुई पौराणिक 84 कोसी परिक्रमा का रामा दल सोमवार को अपने छठे दिन हरदोई के साखिन गोपालपुर पड़ाव से सीतापुर के देवगवां के लिए रवाना हो गया। सुबह साधु-संतों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने भक्तिमय वातावरण में अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान किया। परिक्रमा दल के साखिन पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन और भक्तों ने उनका स्वागत किया। उपजिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा और क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत चौहान ने साधु-संतों का फूल-मालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान परिक्रमा सचिव पीठाधीश्वर महंत संतोष दास खाकी, मनगढ़ आश्रम के अध्यक्ष महंत नारायण दास और पहला आश्रम के महंत श्याम जी खाकी सहित देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए सीतापुर की सीमा की ओर बढ़े। परिक्रमा मार्ग और मेला स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। टड़ियावां थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मेले को विभिन्न जोनों में बांटकर कैमरों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रताप नगर चौराहा और बघौली रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया, ताकि श्रद्धालुओं को पैदल यात्रा में कोई बाधा न आए। मार्ग में जगह-जगह सजी दुकानों और झूलों ने उत्सव जैसा माहौल बना दिया था। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्थानीय लोगों ने जलपान और विश्राम की व्यवस्था की थी। यह रामा दल अब सीतापुर के देवगवां में विश्राम करेगा, जिसके बाद आगे की पौराणिक यात्रा जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में सड़क चौड़ीकरण प्रस्ताव पर व्यापारियों का विरोध:विधायक महबूब अली के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    कौशांबी में SIR का शत-प्रतिशत निस्तारण:SDM ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment