Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिल्सी में खेत की कोठरी में चौकीदार का मिला शव:खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था, पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं जिले के बिल्सी नगर में एक खेत में बनी कोठरी के भीतर चौकीदार सुरेंद्र सिंह का खून में लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह खेत मालिक ने खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बिल्सी नगर क्षेत्र की है। बिल्सी निवासी नरेश कुमार पुत्र राम प्रकाश ने बताया कि वह रोजाना की तरह गाय का दूध लेने के लिए अपने खेत में बनी कोठरी पर पहुंचे थे। दरवाजा बंद था। जब उन्होंने दराज से झांक कर देखा, तो चौकीदार सुरेंद्र सिंह का शव खून से सना हुआ जमीन पर पड़ा था। नरेश कुमार ने तुरंत बिल्सी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मुजरिया थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी रामनिवास पुत्र राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके ताऊ सुरेंद्र सिंह पिछले 20 से 25 सालों से बिल्सी में खेत की कोठरी पर चौकीदारी का काम करते थे। मंगलवार सुबह उनकी मौत की सूचना मिलने पर परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। रामनिवास ने बताया कि सुरेंद्र सिंह का एक बेटा संतोष था, जिसकी लगभग 10 साल पहले मृत्यु हो गई थी। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। अकेले होने के कारण वह चौकीदारी की नौकरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही बिल्सी सीओ सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनाएं स्थल का निरीक्षण किया। बिल्सी सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पूरे मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अभी भी 36 बच्चे लापता:5 साल में 1297 बच्चे चोरी हुए, बच्चा चोर गैंग अस्पताल-मंदिर में सबसे अधिक एक्टिव
    Next Article
    एलडीए के पेंटहाउस में पहली बार लॉटरी:नर्मदा अपार्टमेंट के 12 पेंटहाउस पर ज्यादा दावेदार; 300 फ्लैट्स के लिए आए 711 आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment