Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    9000 करोड़ हो सकता है नोएडा का बजट:2200 करोड़ प्रोजेक्ट के लिए , ग्राम विकास और जल राजस्व में बढ़ोतरी, रिव्यू बैठक में प्रस्ताव

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा प्राधिकरण का 2026-27 का बजट करीब 9000 करोड़ के आसपास का होगा। इसमें सिविल कंस्ट्रक्शन यानी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 2200 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण विकास के लिए 250 करोड़ और मैनटेनेंस पर करीब 2400 करोड़ खर्च करने का अनुमान है। इसके अलावा न्यू नोएडा के मुआवजा रेट को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इसको लेकर सभी विभागों से बजट का ब्यौरा मांगा गया है। इस बार कामर्शियल , इंस्टीट्यूशनल, आईटी सेक्टर की स्कीम को लॉच किया गया है। जिससे प्राधिकरण को बड़ा राजस्व मिलने की उम्मीद है। न्यू नोएडा की मुआवजा दर लगभग तय हो चुकी है। शासन से अंतिम मंजूरी मिलते ही अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद है एक बजट का बड़ा हिस्सा उसमें भी शामिल किया जाएगा। 250 करोड़ से होगा ग्रामीण विकास नोएडा प्राधिकरण इस बार ग्रामीण विकास के लिए करीब 250 करोड़ का बजट हो सकता है। ये बजट नोएडा के परिसीमन में आने वाले 81 गांवों के विकास से संबंधित होगा। जिसमें नालियों से लेकर सड़क, पानी, पार्क और अन्य विकास शामिल है। विगत वित्तीय वर्ष में ये बजट 224 करोड़ का था। 2200 करोड़ में सिविल इतना ही अनुरक्षण वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 2400 करोड़ रुपए का बजट सिविल प्रोजेक्ट का था। इससे पहले 2024-25 में करीब 1200 करोड़ रुपए आरक्षित किए गए थे। ऐसे में इस बार 2200 करोड़ के आसपास बजट का अनुमान है। ताकि नई परियोजनाओं और रुकी हुई परियोजनाओं पर काम तेजी से किया जा सके। साथ ही इतना ही बजट अनुरक्षण कार्यो को मिल सकता है। क्योंकि नोएडा में मैनटेनेंस वर्क अब ज्यादा है। जल विभाग जल विभाग में इस बार राजस्व का लक्ष्य कम किया जा सकता है। ये लक्ष्य पिछले दो वित्तीय वर्ष के अनुसार दिए गए लक्ष्य और प्राप्तियों को देखकर ही दिया जाएगा। यानी 2023-24 में 120 करोड़ राजस्व का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष करीब 153 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया गया। वहीं 2024-25 में करीब 150 करोड़ का लक्ष्य दिया था। इस बार जल राजस्व का लक्ष्य बढ़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होलिका की 20 फीट ऊंची लपटों से निकलेगा पंडा:प्रहलाद मंदिर में 45 दिन से अनुष्ठान, 50 हजार टूरिस्ट पहुंचेंगे; 5300 साल पुरानी परंपरा
    Next Article
    विवाहिता की मौत पर पति समेत 9 पर केस दर्ज:इटावा में दहेज हत्या का आरोप, आरोपियों की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment