Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता की मौत पर पति समेत 9 पर केस दर्ज:इटावा में दहेज हत्या का आरोप, आरोपियों की तलाश जारी

    4 hours ago

    1

    0

    इटावा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में फांसी से मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। मामला जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम उतरई का है। शादी के बाद से शुरू हुआ विवाद फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र के ग्राम वजीरपुर निवासी राम अवतार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी सोनी शर्मा की शादी 4 दिसंबर 2022 को उतरई निवासी शिव किशोर दीक्षित से हुई थी। उनका कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को परेशान करने लगा था। 20 लाख रुपए की मांग का आरोप पीड़ित पिता का आरोप है कि ससुराल वाले 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रकम न मिलने पर बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। देवर की ओर से यह भी धमकी दी जाती थी कि अगर पैसा नहीं मिला तो सरकारी नौकरी कर रहे पति की दूसरी शादी कर दी जाएगी। शादी में कार और सोना देने का दावा परिजनों का कहना है कि शादी में स्कॉर्पियो कार, करीब 20 तोला सोना और गृहस्थी का पूरा सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं। आरोप है कि लगातार दबाव और प्रताड़ना के कारण बेटी परेशान रहती थी। गला दबाकर हत्या करने का आरोप तहरीर में कहा गया है कि 28 फरवरी 2026 को पति शिव किशोर, देवर श्रीप्रकाश, जेठ हरीश, जेठानी ओमलता, सास प्रभा देवी, ससुर वीरेंद्र कुमार, ननद पूनम, अनीता और नंदोई संकल्प मिश्रा ने मिलकर सोनी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साड़ी के फंदे से शव को पंखे पर लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    9000 करोड़ हो सकता है नोएडा का बजट:2200 करोड़ प्रोजेक्ट के लिए , ग्राम विकास और जल राजस्व में बढ़ोतरी, रिव्यू बैठक में प्रस्ताव
    Next Article
    शंकराचार्य का स्विमिंग पूल मैंने खुद देखा:लेखिका बोलीं- इमारत आश्रम जैसी नहीं; दीदी खुद को अविमुक्तेश्वरानंद की सखी कहती थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment