Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंबेडकर प्रतिमा लगाने-हटाने का विवाद फिर गरमाया:देवरिया में मुकदमे वापस लेने की मांग पर भीम आर्मी कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने और हटाने का विवाद एक बार फिर गरमा गया है। ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और प्रतिमा को उचित स्थान पर स्थापित कराने की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता चंद्रशेखर द्वितीय ने रविवार दोपहर 12 बजे से ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, 28 जुलाई की रात गांव के खलिहान में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सूचना मिलने पर 29 जुलाई को एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस बल गांव पहुंचा। ग्रामीणों के विरोध के चलते प्रशासन उस समय प्रतिमा हटाए बिना लौट गया। इसके अगले दिन 30 जुलाई को प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ दोबारा गांव पहुंचा और प्रतिमा को हटा दिया। प्रतिमा हटाने के दौरान हुआ था पथराव प्रतिमा हटाने के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया था। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव भी हुआ। इसके बाद पुलिस ने सात ग्रामीणों को नामजद करते हुए 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। निर्दोष ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप घटना के बाद भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि मुकदमे में नामजद किए जाने के बाद पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान कर रही है। दो प्रमुख मांगों को लेकर भूख हड़ताल करीब एक महीने बाद भीम आर्मी कार्यकर्ता चंद्रशेखर द्वितीय ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांग है कि ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और प्रशासन डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराए। मांग पूरी होने तक जारी रखने की चेतावनी भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक दोनों मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मामले का समाधान निकालकर ग्रामीणों को राहत देने और प्रतिमा के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की बैठक:पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा, राम रतन मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए
    Next Article
    सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें:प्रेग्नेंसी ग्लो में सेल्फी भी पोस्ट की; फैंस ने सुझाया बेबी नेम, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment