Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की बैठक:पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा, राम रतन मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ उत्तर प्रदेश की लखनऊ मंडल शाखा का पंचम अधिवेशन रविवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोनिवि के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं विजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष ने की। संचालन इं शिव शंकर वर्मा, मंडल सचिव और अखिलेशवर श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि श्रीयुत कुलदीप सरोज, सयुंक्त निदेशक पेंशन रहे। विशिष्ट अतिथि के प्रतिनिधि इं श्रवण कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डि.इ. संघ, लोनिवि, इं आर के भाटिया, प्रान्तीय अध्यक्ष, इं दिवाकर राय, कार्यकारी अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। अधिवेशन में अन्य अतिथियों में जी पी जायसवाल, अमर नाथ, क्षमा नाथ दुबे संरक्षक गण तथा जगमोहन लाल जायसवाल, एल एन सचान सलाहकार शामिल रहे। अधिवेशन में मंडल सचिव ने सदस्यों की समस्याओं का ज्ञापन प्रस्तुत किया, जिसमें मुख्यतः पेंशन कार्यालय, कोषागार कार्यालय में सदस्यों को होने वाली समस्याओं और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बीजकों को सत्यापित करने में अनावश्यक विलम्ब का मुद्दा उठाया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष इं आर के भाटिया ने आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों के हितों को सुरक्षित करने के राष्ट्रीय स्तर से किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष इं दिवाकर राय ने शासन स्तर पर राशिकरण की कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष करने में अनावश्यक अवरोध को अनुचित बताया। मुख्य अतिथि श्रीयुत कुलदीप सरोज ने सदन को आश्वासन दिया कि उनके कार्यालय से पेंशनरों की कोई भी समस्या लम्बित नहीं रहेगी। अगले सत्र हेतु, इं एल एन सचान चुनाव अधिकारी ने मंडल कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न कराया, जिसमें मंडल अध्यक्ष इं राम रतन, मॉडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं राम लखन मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष प्रथम इं कमल कुमार खरबंदा, मंडल उपाध्यक्ष द्वितीय इं ओमप्रकाश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष तृतीय इं मोहम्मद शईद खान, मंडल सचिव इं अमर बहादुर सिंह और मंडल वित्त सचिव के पद पर इं शैलेश कुमार मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। सभा के अंत में पिछले समय में दिवंगत साथियों/उनके रिश्तेदारों की याद में उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन व्रत रखा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मसूरी नहर में डूबा 32 साल का युवक:गाजियाबाद में दोस्तों के साथ नहाने गया था, पुलिस गोताखोरों से सर्च करवा रही
    Next Article
    आंबेडकर प्रतिमा लगाने-हटाने का विवाद फिर गरमाया:देवरिया में मुकदमे वापस लेने की मांग पर भीम आर्मी कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment