Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंबेडकर प्रतिमा विवाद महिला की तहरीर पर केस दर्ज:लखीमपुर-खीरी में 8 नामजद सहित 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर में आंबेडकर जयंती के दिन प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में 8 नामजद और लगभग 200 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह मुकदमा म्यकूपुर (बांकेगंज) निवासी चन्दा देवी पत्नी राजकुमार की तहरीर पर दर्ज किया गया है। चन्दा देवी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 14 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:30 बजे ग्राम मोतीपुर में उनकी निजी जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा जबरन स्थापित करने का प्रयास किया गया। तहरीर में जिन आठ लोगों को नामजद किया गया है, उनमें ग्राम प्रधान वीरेंद्र काशीराम, ग्राम प्रधान का मुंशी, जैपाल, वीरपाल, रामधनी, अवधेश (जैपाल का पुत्र), कौशल (रामप्रसाद का पुत्र) और गुड़िया (जैपाल की पुत्री) शामिल हैं। इनके अतिरिक्त, लगभग 200 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। देखें 3 तस्वीरें… पीड़िता चन्दा देवी ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने प्रतिमा स्थापना का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, उनके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया, जिससे वह बेहोश हो गईं। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में संभावित तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है। देर रात करीब 1:30 बजे दैनिक भास्कर की टीम ने मौके का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पलिया, क्षेत्राधिकारी मितौली यदुवेंद्र यादव और क्षेत्राधिकारी गोला सहित कई थानों का भारी पुलिस बल तैनात था। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रतीक्षा त्रिपाठी भी प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर सक्रिय दिखीं। उपद्रवियों द्वारा जलाई गई गाड़ियों को हटवाकर मार्ग साफ कराने का कार्य भी किया गया। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष और पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और प्रशासन मौके पर डटा रहकर हालात को सामान्य बनाए रखने का प्रयास कर रहा है। नायब तहसीलदार भानु प्रताप की जली हुई कार के पास मौजूद पुलिसकर्मी विजेंद्र पाल गंगवार ने, जो घटना के समय मौके पर उपस्थित थे, पूरी घटना का विवरण दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पारा 40 के करीब:4 दिन में 10 डिग्री बढ़ा तापमान, कर्नाटक-महाराष्ट्र के चक्रवात से 4 डिग्री और बढ़ेगा
    Next Article
    वाराणसी में मिले TB के 16 नए मरीज:‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत 331 संवेदनशील क्षेत्रोंं में चल रहे विशेष कैंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment