Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Aadhaar Card Photo Update: क्या ऐप से बदल सकती है फोटो? जानिए UIDAI का सही Process

    17 hours ago

    1

    0

    आधार कार्ड सबसे जरुरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। समय-समय पर हम सभी आधार कार्ड में कुछ न कुछ बदलाव करवाते रहते हैं। कोई नाम चेंज करवाता है, तो कुछ एड्रेस में बदलावा करवाते हैं या फिर जन्मतिथि में सुधार करवाते हैं। हालांकि, आधार कार्ड की फोटो चेंज करवाना बेहद जरुरी माना जाता है। लोग आधार कार्ड की पुरानी फोटो बदलवाते हैं, लेकिन आप आधार की फोटो को कैसे बदलवा सकते हैं? चलिए आपको बताते हैं आधार की फोटो बदलवाने का तरीका क्या है?....क्या एप से अपडेट करवा सकते हैं आधार की फोटो? - बिल्कुल नहीं, आधार की एप से आप आधार की फोटो अपडेट नहीं करा सकते हैं। - असल में यूआईडीएआई द्वारा आधार की नई एप में इस प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी है। - वहीं, पुरानी एप में भी फोटो अपडेट करने का फीचर नहीं दिया गया था।एप से क्यों अपडेट नहीं कर सकते आधार की फोटो? - असल में फोटो बदलवाने के लिए बायोमेट्रिक होना बेहद जरुरी है यानी फिंगरप्रिंट, आईरिस आदि और ये सब आधार सेंटर पर ही होता है। - इसके अलावा, सबसे बड़ा कारण है धोखाधड़ी से बचना। - पहचान की सुरक्षा सुनिश्चिच करने के लिए आधार के एप पर फोटो बदलने की सुविधा दी नहीं गई है।कैसे बदलवाएं आधार की फोटो? स्टेप 1 - इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेंटर के लिए अपॉइंटमेंट लेना काफी जरुरी है। - अब  यूआईडीएआई की इस ऑफिशियल वेबसाइट bookappointment.uidai.gov.in से या एप से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। - फिर आपको अपॉइंटमेंट वाली तारीख और समय पर आधार सेवा केंद्र जाना होगा।स्टेप 2 - अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर टोकन नंबर लें और आधार दिखाकर अपना सत्यापन करवाएं। - फिर अपनी बारी आने पर जाएं, यहां पर आपके बायोमैट्रिक लिए जाते हैं और फिर आपकी नई फोटो क्लिक की जाएगी। - इसके बाद फीस लेकर आपकी नई फोटो अपडेट हो जाएगी, जो कुछ दिनों आधार पर आ जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran US Conflict | तीन तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमले के बाद भड़का ईरान, Strait of Hormuz में 'वर्जित क्षेत्र' घोषित करने की तैयारी
    Next Article
    सिर काटकर फ्रिज में रखा, फर्श पर मिला धड़; पत्नी की हत्या कर पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment