Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी के हत्यारोपी पिता को उम्रकैद, जज बोली- दुस्हासिक घटना:संभल की SC-ST कोर्ट ने फैसला सुनाया, ₹16,500 का जुर्माना लगाया, बड़े भाई का पक्ष लेने पर गोली मारकर हत्या की

    4 hours ago

    1

    0

    संभल में बेटी की गोली मारकर हत्या करने वाले पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पिता ने अपने बड़े बेटे का पक्ष लेने पर बेटी की जान ले ली थी। इस मामले में छोटे बेटे ने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पिता और बड़े बेटे के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद था। यह घटना संभल के गुन्नौर कोतवाली इलाके के बंदरई गांव की है। जिला न्यायालय की विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) कोर्ट की जज रागिनी ने 7 साल पुराने इस हत्याकांड में फैसला सुनाया। हत्यारोपी पिता नेम सिंह को उम्रकैद की सजा के साथ 16,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रीता रानी ने आरोपी के वकील की दलीलों का विरोध किया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जज रागिनी ने इस घटना को दुस्साहसिक बताया। कोर्ट ने यह फैसला सोमवार को सुनाया। एडीजीसी रीता रानी ने बताया कि पिता नेम सिंह के खिलाफ उनकी 18 साल की बेटी नीतीश कुमारी की हत्या के आरोप में छोटे बेटे सौरभ ने रिपोर्ट लिखाई थी। यह घटना 25/26 अक्टूबर 2019 की रात की है। पुलिस को दी गई शिकायत में सौरभ ने बताया कि उसका बड़ा भाई गौरव दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बहन की हत्या से करीब एक साल पहले गौरव और पिता के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय पिता ने गौरव को नुकसान पहुंचाने के लिए बाहर से कुछ बदमाश बुलाए थे। गांववालों ने उन बदमाशों को पकड़कर पीटकर भगा दिया। घटना के बाद से गौरव दिल्ली में ही रहकर नौकरी कर रहा था। पिता और बड़े भाई के बीच चल रहे झगड़े में बहन नीतीश, गौरव का पक्ष लेती थी। इस बात से पिता नेम सिंह नाराज रहते थे। सौरभ ने बताया कि 25/26 अक्टूबर 2019 की रात वह अपनी बहन के साथ गांव में कव्वाली देखकर रात 1 बजे घर लौटा था। घर आने पर पिता ने उसकी बहन से पुराने घर से तमंचा और कारतूस मंगवाए। इसके बाद वे सब सो गए। रात में किसी समय पिता ने सोते समय नीतीश को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलकर्मी ने हत्याकर फेंकी थी महिला की न्यूड लाश:गोरखपुर स्टेशन से फंसाकर ले गया, दोबारा रेप करने में थप्पड़ मारने पर मार डाला
    Next Article
    दिनेश शर्मा बोले- लखनऊ से रिश्ता हमेशा रहेगा:चुनौती को अवसर में बदलना मेरा स्टाइल, अंडमान-निकोबार को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाऊंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment