Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंगनबाड़ी निर्माण को लेकर गरमाई सियासत:पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ और एसडीएम सुधीर कुमार का ऑडियो वायरल, विधायक दे रहे धमकी

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ और मिल्कीपुर के एसडीएम सुधीर कुमार के बीच फोन पर हुई बातचीत का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण में कथित बाधा को लेकर एसडीएम को फोन किया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि पूर्व विधायक ने नाराजगी जताते हुए कड़ी भाषा का प्रयोग किया और एसडीएम को फटकार लगाई। वहीं, मामले में वर्तमान विधायक चंद्रभानु पासवान का नाम भी सामने आने से भाजपा के भीतर गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक हलकों में इसे स्थानीय स्तर पर बढ़ते अंतर्विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है। पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के बावजूद आंगनबाड़ी भवन निर्माण में प्रशासन रोड़ा अटका रहा है। उनका दावा है कि सीलिंग की जमीन पर एसडीएम और “सरकारी विधायक” की मिलीभगत से दबंगों द्वारा निर्माण कराया गया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यह पूरा मामला कुमारगंज थाना क्षेत्र के पूरा उर्फ सुमेरपुर गांव से जुड़ा है, जहां आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण प्रस्तावित है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस प्रकरण पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले ने क्षेत्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है और अब सबकी नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युद्ध बीच फंसे गोंडा के लोग, सुरक्षित वापसी की मांग:सायरन बजते ही बंकरों में छिप रहे भारतीय, एयरपोर्ट से रूम पर भेजा गया
    Next Article
    मुरादाबाद में MDA जेई की 'गुंडई',मिस्त्री के हाथ-पैर तोड़े:बिल्डिंग निर्माण कर रही लेबर को डंडों से पीटा; बचने की कोशिश में 2 छत से गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment