Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में MDA जेई की 'गुंडई',मिस्त्री के हाथ-पैर तोड़े:बिल्डिंग निर्माण कर रही लेबर को डंडों से पीटा; बचने की कोशिश में 2 छत से गिरे

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) के अवर अभियंता (JE) की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। एमडीए के जेई देवेंद्र यादव पर आरोप है कि उसने बिल्डिंग निर्माण में जुटी लेबर को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जेई के डंडे से बचने की कोशिश में 2 मजदूर छत से गिर गए। इनमें से एक मजदूर के दोनों पैर टूट गए जबकि दूसरे मजदूर के हाथों में फ्रैक्चर है। एमडीए अधिकारी पूरे मामले को दबाने की कोशिशों में जुटे हैं। पूरी घटना शनिवार दोपहर दिल्ली रोड पर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर सीएनजी पंप के पास की है। लोधीपुर राजपूत निवासी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार सुनील कुमार ने घटना की बाबत जेई देवेंद्र यादव के खिलाफ पाकबड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन अभी तक जेई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। ठेकेदार सुनील के मुताबिक उसने दिल्ली रोड पर सीएनजी पंप के सामने आनंद शर्मा का शोरूम बनाने का ठेका लिया है। सुनील का कहना है कि शनिवार को उसकी लेबर शोरूम पर लिंटर पर काम कर रही थी। तभी एमडीए के जेई देवेंद्र यादव अपने मुंशी और वर्दी पहने कुछ सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मौके पर पहुंचे। जेई ने बगैर कुछ कहे सुने काम कर रही लेबर को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। जेई ने छत पर डंडा चलाना शुरू किया तो मजदूरों में भगदड़ मच गई। ठेकेदार का कहना है कि जेई के डंडे से बचने की कोशिश में उसके दो मजदूर छत से नीचे गिर पड़े। हादसे में एक मजदूर सोनू पुत्र चाऊ सिंह निवासी बागड़पुर के दोनों पैर टूट गए। जबकि दूसरे मजदूर लेखराज के हाथों में जेई के डंडे की पिटाई की वजह से फ्रैक्चर आया है। मजदूरों को छत से गिरा देख जेई वहां से साथियों समेत भाग निकला। घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां सोनू के दोनों टांगों में फ्रैक्चर की वजह से प्लास्टर चढ़ाया गया है। जबकि लेखराज के हाथ की हड्डी टूटी है। आरोपी जेई पर पहले भी लोगों से बदसलूकी करने और मारपीट करने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन एक प्राधिकरण अधिकारी का करीबी होने की वजह से उसके खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में एमडीए वीसी अनुभव सिंह से जब मामले में की गई कार्रवाई की बाबत पूछा गया तो उन्होंने इस पर फिलहाल कोई रिप्लाई नहीं दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंगनबाड़ी निर्माण को लेकर गरमाई सियासत:पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ और एसडीएम सुधीर कुमार का ऑडियो वायरल, विधायक दे रहे धमकी
    Next Article
    खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर उतरे आईजी:सीतापुर में पुलिस के साथ की फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment