Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंगनवाड़ी वर्कर की सैलरी 4 हजार बढ़ेगी:सहायिकाओं का भी वेतन 2 हजार बढ़ेगा; योगी आज अयोध्या में ऐलान करेंगे

    19 hours ago

    1

    0

    यूपी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। प्रदेश की करीब 3.28 लाख कार्यकर्ताओं का 4 हजार और सहायिकाओं का 2 हजार रुपए मानदेय बढ़ाया जाएगा। सीएम योगी मंगलवार को अयोध्या में मानदेय बढ़ाने का ऐलान करेंगे। समारोह में नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। अयोध्या प्रशासन ने इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी दौरान मानदेय बढ़ोतरी का ऐलान कर सरकार मानदेय भोगी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बताया कि 71,310 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती की गई है। इनमें 21,804 कार्यकर्ता और 49,506 सहायिकाएं हैं। सवा तीन लाख परिवारों तक पहुंचेगी सीधी राहत राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से पहले सरकार का पूरा फोकस ग्राउंड लेवल पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों पर है। 1. महिला वोट बैंक मजबूत करने की रणनीति- इससे पहले सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात रसोइयों का मानदेय और सुविधाएं बढ़ाई थीं, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं। अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का दांव चला गया है। 2. सवा तीन लाख परिवारों पर सीधा असर- 1.89 लाख कार्यकर्ताओं और 1.39 लाख सहायिकाओं का मानदेय बढ़ने से सीधे तौर पर प्रदेश के सवा तीन लाख से अधिक परिवारों का बजट सुधरेगा। 3. मजबूत ग्राउंड नेटवर्क- ग्रामीण और शहरी इलाकों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सीधी पहुंच घर-घर तक होती है। चुनावी माहौल तैयार करने और सरकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में इनका नेटवर्क बेहद निर्णायक माना जाता है। GIC मैदान में जुटेंगी 15 हजार महिलाएं, हर जिले में होंगे कार्यक्रम अयोध्या के जीआईसी मैदान में आयोजित हो रहे इस मुख्य समारोह में केवल अयोध्या मंडल से ही करीब 12 से 15 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल होंगी। इनके अलावा राशन वितरण का काम संभाल रही स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाएं भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी। मुख्य समारोह मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अयोध्या में होगा, लेकिन इसके साथ ही प्रदेश के बाकी सभी जिलों में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अयोध्या में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कृष्ण कुमार सिंह की निगरानी में भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानिए मिनट-टू-मिनट शेड्यूल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में करीब तीन घंटे का समय बिताएंगे। --------- ये भी पढ़ें- UP की सरकारी भर्तियों में 'वेटिंग लिस्ट' नहीं:खाली रह जाते हैं पद; 6 राज्यों में 25% तक बनती है 'एक्स्ट्रा लिस्ट' यूपी में सरकारी नौकरियों की भर्ती में 'वेटिंग लिस्ट' का नियम नहीं है। इससे हर भर्ती में हजारों पद खाली रह जाते हैं। ये 3 तरह के पद होते हैं। पहला- जिन पर चयनित अभ्यर्थी जॉइनिंग नहीं लेता। दूसरा- जॉइनिंग के एक साल के अंदर नौकरी छोड़ देता है। तीसरा- किसी गलती की वजह से विभागीय जांच के बाद नौकरी से हटा दिया जाता है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में 6 मकान गंगा में समाए:उन्राव की गलियों में नाव चल रही, बरेली में घरों में पानी घुसा; आज 49 जिलों में अलर्ट
    Next Article
    मायावती ने 'अनुभवहीन' ईशान को जिम्मेदारी क्यों सौंपी:क्या चुनाव में लॉन्च करेंगी, BSP का उत्तराधिकारी कौन होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment