Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा DRM कार्यालय में AOM का शव मिला:चैंबर में कुर्सी पर मृत मिले, पत्नी बोली- पति को अधिकारी प्रताड़ित करते थे

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर (AOM) अभिषेक सिंह का शव उनके चैंबर में मिला। देर रात तक जब वो घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की। जब चैंबर खोला तो वो अपनी कुर्सी पर मृत मिले। माना जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है। देर रात तक पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी थी। पत्नी ने कहा- अधिकारी उन्हें प्रताड़ित करते थे। घर से डायरी लेकर ऑफिस गए, वापस नहीं लौटे अभिषेक सिंह आगरा रेल मंडल में AOM के पद पर कार्यरत थे। बताया गया है कि वो काफी दिनों से तनाव में चल रहे थे। रविवार को वो सुबह आफिस आए थे। दोपहर करीब तीन बजे घर गए। घर से वो एक डायरी लेकर आए। इसके बाद वो घर नहीं पहुंचे। रात करीब 9 बजे तक अभिषेक के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने फोन किया, लेकिन वो स्विच आफ था। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 10 बजे उनका चैंबर खोला गया तो अभिषेक अपनी कुर्सी पर मृत पडे़ थे। लोगों का कहना है कि उनके मुंह से झाग निकल रहा था। पास में कुछ गोलियां पड़ी थीं। माना जा रहा है कि अभिषेक ने सुसाइड किया है। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में आधिकारिक पुष्टि और जांच के निष्कर्षों का इंतजार है। पत्नी बोली- अधिकारी कहते थे जिंदगी खराब कर दूंगा अभिषेक की मौत के बाद मां सुशीला देवी और पत्नी आस्था का रो-रो कर बुरा हाल है। अभिषेक इकलौते बेटे थे। पत्नी ने बताया कि करीब 4 महीने पहले ही अभिषेक प्रयागराज से आगरा ट्रांसफर होकर आए थे। उनके सीनियर अधिकारी उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। हर दिन उन्हें टॉर्चर किया जाता था। वो कहते थे कि काम को समझ रहे हैं। थोड़ा समय दीजिए, मगर अधिकारी कहते थे कि तुम्हारी जिंदगी खराब कर दूंगा। अधिकारी के चलते ही उन्होंने सुसाइड किया है। दो बच्चे, बेटा 4 महीने का पत्नी ने बताया कि वो पति को समझाती थी कि परेशान मत हो। नौकरी नहीं हो रही है तो छोड़ दीजिए। गांव वापस चलेंगे। प्राइवेट नौकरी कर लेंगे, लेकिन वो दिन रात काम में लगे रहते थे, इसके बाद भी अधिकारी उन्हें डांटते रहते थे। अभी 4 महीने पहले ही बेटा हुआ है। वो बहुत खुश थे। मां बोली- जीने का सहारा चला गया बेटे की मौत के बाद मां सुशीला देवी की तबियत बिगड़ गई। उन्हें हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। मां ने बताया कि अभिषेक इकलौता बेटा था। वो ही जीने का सहारा था। अब किसके सहारे जिएंगी। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… शिवानी बोली- मार्विन को काला रंग उसकी मर्जी से लगाया, टेसू के बारे में बताया था; अमेरिकी यूट्यूबर ने कहा था, मेरा मजाक बनाया अमेरिकी दोस्त मार्विन आची के आरोपों पर बिग बॉस फेम औरैया की शिवानी कुमारी ने जवाब दिया है। शिवानी का कहना है कि टेसू की शादी कराने का कार्यक्रम पहले से फिक्स था। मार्विन को इसके बारे में पता था। उनकी सहमति से ही उन्हें तैयार किया गया था। मार्विन आची ने यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने शिवानी पर दोस्ती और भरोसे की आड़ में मजाक उड़ाने और लाइक्स-व्यूज के लिए अपमानित करने का आरोप लगाया था। शिवानी से दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने फोन पर बात की। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेल कारोबारी ने सुपारी देकर कराई बेटे की हत्या:नशा मुक्ति केंद्र से निकलवाकर कार में गला घोंटा; गाड़ी में लाश लेकर 80KM घूमे
    Next Article
    युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप:सुल्तानपुर में घर में घुसा युवक, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप; केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment