Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुल्गारिया में Iliana Iotova की जीत के संकेत, Exit Poll में 52 फीसदी वोट का अनुमान

    1 hour ago

    2

    0

    सोफिया, एक नवंबर (एपी) बुल्गारिया में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण के बाद आए ‘एग्जिट पोल’ के नतीजों के अनुसार मौजूदा राष्ट्रपति इलियाना योतोवा की जीत की संभावना है। आधिकारिक आंशिक परिणाम रविवार को बाद में जारी होने की उम्मीद है। कई सर्वेक्षण एजेंसियों के ‘एग्जिट पोल’ में योतोवा को लगभग 52 प्रतिशत मत मिलने का अनुमान जताया गया है।यदि आधिकारिक परिणामों में इसकी पुष्टि होती है, तो वह बुल्गारिया की पहली निर्वाचित महिला राष्ट्र प्रमुख बन जाएंगी। सुधारवादी और पश्चिम समर्थक विपक्षी दलों के समर्थन वाले पूर्व अंतरिम प्रधानमंत्री आंद्रेई ग्युरोव लगभग 44 प्रतिशत मतों के साथ पीछे हैं। यह मतदान प्रधानमंत्री रूमेन रादेव की रूस-समर्थक प्रोग्रेसिव बुल्गारिया पार्टी के लिए पहली बड़ी परीक्षा था।प्रोग्रेसिव बुल्गारिया ने योतोवा का समर्थन किया है। अप्रैल में हुए संसदीय चुनाव में इस पार्टी ने संसद की 240 में से 131 सीट पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। योतोवा (62) ने इस साल जनवरी में उस समय राष्ट्रपति पद संभाला था, जब रादेव ने संसदीय चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था।अब वह चुनाव जीतकर राष्ट्रपति पद पर बने रहने की कोशिश कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Florida में Learjet 60 विमान क्रैश, सभी 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
    Next Article
    Bangladesh में परिधान श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने बनाया Wage Board

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment