Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन, रचिन रवींद्र वनडे सीरीज से बाहर:चोट से ठीक नहीं हो सके, 4 नवंबर से शुरू होगी पांच मैचों की सीरीज

    4 hours ago

    2

    0

    न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि दोनों खिलाड़ी चोटों से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। चैपमैन बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। जबकि प्रमोशनल शूट के दौरान रचिन रवींद्र का दायां कंधा डिसलोकेट हो गया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज 4 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होगी। कोच बोले- टेस्ट सीरीज से पहले जोखिम नहीं ले सकते मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, ‘हर कोई जानता है कि मार्क और रचिन इस टीम के लिए कितने अहम हैं। उनका इस सीरीज में नहीं खेलना दुखद है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले हफ्ते मार्क से मिला था। वह निराश हैं, लेकिन मैदान पर लौटने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’ रॉब वॉल्टर ने कहा, ‘रचिन का कंधा अभी उस स्थिति में पूरी तरह नहीं आया है, जिसमें वह सफेद गेंद की क्रिकेट में आराम से फील्डिंग कर सकें।’ उन्होंने कहा, ‘इस महीने के आखिर में टेस्ट सीरीज भी है। इसलिए हम कोई अनावश्यक जोखिम नहीं लेना चाहते।’ न्यूजीलैंड टीम में बदलाव किए, निकोल्स-फॉक्सक्रॉफ्ट को बुलाया विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट को पहले तीन ODI के लिए टीम में शामिल किया गया है। उन्हें सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए पहले ही चुना गया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स और ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को भी टीम में बुलाया गया है। निकोल्स पहले तीन ODI के लिए टीम में रहेंगे। फॉक्सक्रॉफ्ट आखिरी दो मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे। मैट फिशिर शुरुआती 3 वनडे के लिए टीम तेज गेंदबाज मैट फिशर भी पहले तीन मैचों के लिए टीम में शामिल किए गए हैं। उन्हें शुरुआत में केवल आखिरी दो मैचों के लिए चुना गया था। मैट हेनरी दाएं क्वाड्रिसेप में मामूली चोट के कारण आखिरी तीन T20I नहीं खेल पाए थे। वह सोमवार, 2 नवंबर को टीम से जुड़ेंगे। उनकी खेलने की तैयारी का आकलन किया जाएगा। भारत के खिलाफ पहले तीन ODI के लिए न्यूजीलैंड टीम मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर। आखिरी दो ODI के लिए न्यूजीलैंड टीम मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग। ----------------------------------------------------- भारत के न्यूजीलैंड दौरे की यह खबर भी पढ़िए… गंभीर बोले- मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं, कप्तान अय्यर ने कहा- गेंदबाजी और फील्डिंग में सुधार की जरूरत भारत ने न्यूजीलैंड को 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-2 से हराया। सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, मेरी डिक्शनरी और डायरेक्टरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियन चैंपियंस ट्रॉफी- भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को हराया:कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक, 4-2 से जीते; टीम टूर्नामेंट में अब तक नहीं हारी
    Next Article
    ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में जबरदस्त उठापटक, कमिंस के साथ स्टार्क और हेजलवुड बाहर, भुला दिए गए खिलाड़ी वापस आए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment