Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP अध्यक्ष नितिन नवीन Bihar और Bengal में निकालेंगे पदयात्रा, INDIA गठबंधन के आरोपों पर पलटवार

    2 hours from now

    2

    0

    नयी दिल्ली, दो नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को बिहार और पश्चिम बंगाल में पार्टी द्वारा आयोजित मार्च का नेतृत्व करेंगे। यह मार्च हाल में शुरू किए गए पार्टी के देशव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का हिस्सा है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के आरोपों के जवाब में शुरू किया गया है।‘इंडिया’ गठबंधन ने रविवार को ‘वोट चोरी’ के आरोप को लेकर भाजपा को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को भविष्य में पद से हटाकर ‘देशद्रोह’ के आरोप में जेल भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।विपक्षी गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची में बदलाव का मुद्दा उठाया और दावा किया कि भाजपा ने केंद्र और राज्यों में ‘‘चुराए गए’’ जनादेश के दम पर सरकारें बनाई हैं। भाजपा ने एक बयान में कहा कि विपक्ष के ‘‘झूठ और अराजकता’’ के खिलाफ सोमवार को बिहार और पश्चिम बंगाल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी जिसका नेतृत्व नवीन करेंगे।पार्टी ने कहा, ‘‘विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही गलत सूचनाओं, दुष्प्रचार और सुनियोजित अराजकता के खिलाफ भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सोमवार को बिहार और पश्चिम बंगाल में दो बड़ी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्राएं’ निकाली जाएंगी जिनका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे।’’ भाजपा के अनुसार नवीन की पहली पदयात्रा बिहार के भागलपुर में लाजपत पार्क से पूर्वाह्न लगभग 11 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:30 बजे सेवा ज्योति चौक पर समाप्त होगी। पार्टी ने बताया, ‘‘इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पश्चिम बंगाल के कोलकाता जाएंगे जहां अपराह्न तीन बजे कॉलेज स्ट्रीट से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ शुरू होगी। यह पदयात्रा शाम साढ़े पांच बजे धर्मतल्ला में समाप्त होगी।’’ पार्टी ने कहा, ‘‘भागलपुर और कोलकाता में आयोजित की जा रही इन पदयात्राओं में पार्टी के वरिष्ठ नेता, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष, हजारों समर्पित कार्यकर्ता और आम लोग हिस्सा लेंगे।’’ भाजपा ने कहा कि पार्टी का यह अभियान ‘‘हताश और निराश विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ, छल, साजिशों और अराजकता के खिलाफ एक आंदोलन’’ है।पार्टी ने कहा, ‘‘‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ भाजपा का हर कार्यकर्ता विपक्ष के झूठे और मनगढ़ंत दावों को उजागर करने तथा लोगों को सच्चाई से अवगत कराने के लिए गांवों और घरों तक पहुंच रहा है।’’ नवीन ने रविवार को हरियाणा के रोहतक जिले में पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का नेतृत्व किया और 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी पर राष्ट्रीय राजधानी में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘चलो दिल्ली’ रैली आयोजित करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। नवीन ने रोहतक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी को सिख भाइयों के खिलाफ किए गए कृत्यों के लिए प्रायश्चित करना चाहिए था और माफी मांगनी चाहिए थी। 1984 में आज के ही दिन नरसंहार और हत्याएं हुई थीं।इसके बजाय आज वे प्रदर्शन करने निकल पड़े हैं।’’ नवीन ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के चुनाव में जीत को पार्टी ने ‘लोकतंत्र की जीत’ बताया था लेकिन हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में हारने के बाद वह ‘लोकतंत्र खतरे में है’ का आरोप लगाने लगी। उन्होंने गांधी पर ‘‘विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने’’ का आरोप भी लगाते हुए कहा, ‘‘यह कैसा दोहरा मापदंड और पाखंड है? इससे एक बात स्पष्ट है कि वे लोकतंत्र को गांधी परिवार के निर्देशों के अनुसार चलाना चाहते हैं लेकिन लोकतंत्र देश के संविधान के अनुसार चलेगा।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Cyclone Murasu IMD Warning | चक्रवात 'मुरासु' ने लिया विकराल रूप! आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में हाई अलर्ट, 120 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
    Next Article
    Delhi Pollution Update | दीवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'बहुत खराब', कई इलाकों में AQI 300 के पार... GRAP-1 की पाबंदियां लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment