Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा की झुग्गियों में पहुंचे राज्यमंत्री धर्मवीर, बांटे दीये-मिठाइयां:जरूरतमंद परिवारों के साथ मिलकर मनाई दिवाली, मंत्री को अपने बीच पाकर खुश दिखे लोग

    8 hours ago

    1

    0

    राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने शनिवार को गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर दीपावली मनाई। उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की पहल की। इस दौरान राज्यमंत्री ने जरूरतमंद परिवारों को दीपक, तेल और मिठाई वितरित की। दीपावली के मौके पर अचानक अपने बीच राज्यमंत्री को पाकर परिवारों में भी खुशी दिखाई दी। बच्चों को मिठाई वितरित की गई तो उनके चेहरों पर खुशी झलक उठी। राज्यमंत्री ने परिवारों से बातचीत कर उनकी खुशियों में सहभागी बनने का प्रयास किया। इस अवसर पर धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है। इस पर्व पर गरीबों के घरों में भी दीपक जलने चाहिए। समाज के हर वर्ग को त्योहार मनाने और खुशियां बांटने का अवसर मिलना चाहिए। उनकी खुशियों का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दीपावली की सार्थकता तभी है, जब समाज का हर व्यक्ति इस त्योहार में शामिल हो सके। गरीब परिवारों के बच्चे भी मिठाई खाएं और पूरे उत्साह के साथ त्योहार मना सकें, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने सभी से अपील की कि त्योहारों पर जरूरतमंदों की मदद करें और उनके जीवन में खुशियों की रोशनी फैलाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में यात्री बढ़े तो बसें पड़ गईं कम:दिवाली पर घर जाने के लिए बस अड्‌डे और रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़
    Next Article
    प्रतापगढ़ में दिव्यांगजनों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगी:दीपावली मेले का सांसद राधाकांत ओझा ने किया उद्घाटन, जरूरतमंदों को बांटी ट्राईसाइकिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment