Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में यात्री बढ़े तो बसें पड़ गईं कम:दिवाली पर घर जाने के लिए बस अड्‌डे और रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़

    8 hours ago

    1

    0

    दीपावली पर घर जाने वालों की भीड़ शनिवार को बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। झकरकटी बस अड्डे से लेकर टाटमिल चौराहे तक यात्रियों का हुजूम नजर आया। सीतापुर, रायबरेली, प्रयागराज और बांदा समेत कई जिलों के यात्रियों को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। त्योहार की खुशी चेहरों पर थी, लेकिन सफर पूरा करने की बेचैनी भी साफ दिखाई दे रही थी। बस का इंतजार कर रहे यात्री अपने रुट की बस आते ही दौड़ पड़े। देखें तस्वीरें… दो घंटे से इंतजार, फिर भी नहीं मिली बस रायबरेली के लालगंज जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे अंकित ने बताया कि वह इंदौर में नौकरी करते हैं। दीपावली की छुट्टी में घर लौटे हैं। इंदौर से कानपुर तक तो पहुंच गए, लेकिन यहां से लालगंज जाने के लिए बस नहीं मिल रही है। करीब दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह बांदा जाने के लिए टाटमिल चौराहे पर खड़े रौनक ने बताया कि वह लगभग एक घंटे से बस के इंतजार में हैं। यात्रियों की भीड़ के बीच बस मिलना मुश्किल हो रहा है। पूरी भरी पहुंची हमसफर, स्टेशन पर उमड़ी भीड़ बस अड्डों के साथ रेलवे स्टेशन पर भी त्योहार के चलते यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल पहुंची हमसफर एक्सप्रेस पूरी तरह भरी हुई थी। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ नजर आई। लंबा सफर और ट्रेन में भीड़ की परेशानी के बावजूद लोगों के चेहरों पर घर पहुंचने की खुशी साफ झलक रही थी। दीपावली पर अपनों के बीच पहुंचने का उत्साह सफर की थकान पर भारी नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज के बारह पत्थर मैदान में पटाखा बाजार लगा:28 दुकानों के बीच 8 से 10 फुट की दूरी, हर दुकान पर फायर सिलेंडर और दमकल गाड़ी तैनात
    Next Article
    आगरा की झुग्गियों में पहुंचे राज्यमंत्री धर्मवीर, बांटे दीये-मिठाइयां:जरूरतमंद परिवारों के साथ मिलकर मनाई दिवाली, मंत्री को अपने बीच पाकर खुश दिखे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment