Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप:डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति ने बच्चे का डीएनए कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हॉस्पिटल में उनके बच्चे को बदल दिया गया। ऐसे में वो चाहते हैं कि डीएनए जांच कराई जाए। दंपति ने डीसीपी सिटी को प्रार्थना पत्र दिया है। अब पढ़िए पूरा मामला आगरा के यमुना पार के रहने वाले इंजीनियर की पत्नी को 5 फरवरी को एमजी रोड स्थित एक हॉस्पीटल में सिजेरियन डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से बच्चा हुआ। दंपति का आरोप है कि डिलीवरी के बाद स्टाफ ने उन्हें बताया था कि लड़का हुआ है। ये सुनकर सब काफी खुश हुए। मगर, ऑपरेशन के बाद उनसे कागज पर साइन कराया गया, जिस पर फीमेल चाइल्ड का जन्म होना लिखा था। उन्होंने स्टाफ से कहाकि अभी तो उन्हें लड़का बताया है। उस समय उनको लगा कि शायद गलती से लड़के की जगह लड़की लिख दिया गया है। उसे उन्होंने सही भी करा दिया। मगर, जब उन्हें बच्चे को उन्हें दिया गया तो वो लड़की थी। उन्होंने हॉस्पिटल स्टाफ से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कहा कि लड़की ही हुई थी। हॉस्पिटल प्रबंधन मानने को तैयार नहीं हुआ कि उनको लड़का होना बताया था। हालांकि उस समय तो वो बच्ची को लेकर अपने घर आ गए। मन में शंका है कि लड़का हुआ दंपति ने डीसीपी को बताया कि उनको शंका है कि हॉस्पिटल में उनके बच्चे को बदल दिया गया है। हॉस्पीटल प्रबंधन की ओर से उनकी शंका का समाधान नहीं किया, बल्कि उनके व्यवहार के चलते उनका शक मजबूत हो गया है। हालांकि वो बच्ची को अपने पास रखे हुए हैं। ऐसे में शंका न रहे इसके लिए वो डीएनए टेस्ट करवाना चाहते हैं। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि दंपत्ति आए थे। उनकी प्रार्थना पत्र को सीएमओ को फॉरवर्ड कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज STF ने 50 हजार के इनामी गौ-तस्कर को पकड़ा:दिल्ली-बंगाल तक फैला था नेटवर्क
    Next Article
    अतिक्रण किये जाने पर पार्षद ने किया विरोध:कानपुर के वार्ड 110 में पहुंच रुकवाया काम, नगर आयुक्त से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment