Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी:यूपी ATS ने किया गिरफ्तार, कागारौल का रहने वाला है आरोपी

    3 hours ago

    1

    0

    एटीएस (ATS) ने आगरा के एक युवक को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर तैनात है। उस पर संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने का आरोप है। एटीएस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए भारत से जुड़ी अहम जानकारियां भेज रहा है। इस इनपुट के आधार पर यूपी एटीएस की सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर तैनात आगरा के कागारौल चीत गांव निवासी आदर्श कुमार उर्फ लक्की पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। ISI एजेंटों को अपने बैंक खाते से पैसे भी भेजे थे जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने पाकिस्तान स्थित ISI एजेंटों को अपने बैंक खाते से पैसे भी भेजे थे। साथ ही रणनीतिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील सूचनाएं साझा की गईं। एटीएस की गहन जांच में इन तथ्यों की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। केरल में भारतीय नौसेना में तैनात था आदर्श पकड़ा गया आरोपी आदर्श कुमार उर्फ लक्की (24) पुत्र बलवीर सिंह वर्तमान में केरल में भारतीय नौसेना में तैनात था। एटीएस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार (10 मार्च) को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले को देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए एजेंसियां अब यह भी जांच कर रही हैं कि कहीं इस जासूसी नेटवर्क में और लोग तो शामिल नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला:मनरेगा श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत ही मिलेगा वेतन
    Next Article
    'कलयुगी सुदामा' संस्कृत नाटक का सफल मंचन:गोमती नगर के अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment