Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के तीन युवक लापता,तीन दिन से फोन आ रहा-बंद:परिजन हो रहे परेशान, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र के नरीपुरा इलाके से बुधवार को घर से निकले कैफे संचालक विशाल, कुलदीप और सोना लापता हो गए। विशाल और कुलदीप के परिजन ने पुलिस से संपर्क किया है और अनहोनी की आशंका जाहिर की है। मामले में 24 घंटे बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। नगला कढ़ेरू, नरीपुरा निवासी विनीत कुमार ने बताया कि चचेरे भाई विशाल अपने रिश्ते के चाचा कुलदीप के साथ बोदला रोड पर कैफे चलाते हैं। उनका एक साझीदार कहरई मोड़, राजपुर निवासी सोना भी है। तीनों ने मिलकर 6 महीने पहले कैफे खोला था। बुधवार को कुलदीप और विशाल घर में ही थे। सुबह 10:30 बजे सोना का फोन आया और उसने दोनों को गली के बाहर बुलाया। वह अपनी एक्सयूवी गाड़ी से था और दोनों को अपने साथ ले गया। एक घंटे तक वापस नहीं आने पर परिजन ने कॉल की, मगर कुलदीप और विशाल के फोन स्विच ऑफ आए। इस पर तलाश की, मगर कोई पता नहीं चल सका। सोना के मोबाइल पर रिंग बज रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। दोपहर में दो बजे के बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवकों की लोकेशन निकाली जा रही है। आखिरी बार उनकी किससे बात हुई, यह पता किया जा रहा है। उनके आने और जाने वाले मार्ग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजन हो रहे हैं परेशान।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली पुलिस लाइन में सजा सामूहिक भोज का दस्तरखान:अफसरों ने खुद परोसा खाना, एडीजी डीआईजी और डीएम से लेकर कप्तान तक ने मातहतों के साथ बैठकर किया भोजन
    Next Article
    संभल में AQI 193, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज:मौसम बदलने से बढ़े खांसी-जुकाम के मरीज, अस्पतालों में भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment