Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के युवक ने पत्नी को गोली मारी:बाद में खुद भी गोली मारकर किया सुसाइड, शादी समारोह में गए थे भरतपुर

    2 hours ago

    2

    0

    भरतपुर के रूपवास में शादी समारोह में गए युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामला भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव का शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे का है। थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया- यूपी में आगरा के बरुअर निवासी राघवेंद्र (31) की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी राधिका (28) गंभीर घायल है। सिंघावली गांव राधिका का पीहर है। शुक्रवार दोपहर राधिका के चाचा की लड़की के लग्न का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान राधिका और राघवेंद्र में कहासुनी हो गई। वह राधिका को कमरे में ले गया। कमरा बंद कर उसने पहले देसी कट्‌टा से राधिका की छाती में गोली मारी। फिर खुद के सीने पर फायर कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर राधिका के परिजन कमरे की तरफ भागे। उन्होंने कमरे का गेट तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। तब तक राघवेंद्र की मौत हो चुकी थी। राधिका को गंभीर हालत में रूपवास हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से रेफर करने पर उसे भरतपुर के RBM अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत क्रिटिकल होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। कमरे में फर्श पर खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने कमरे से हथियार को बरामद कर लिया है। राधिका के परिजनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के बीच क्या विवाद हुआ था, इसके बारे में परिजन को पता नहीं है। परिजन बोले- घर आते ही गोली मार दी परिजन ने पुलिस को बताया कि राधिका शादी में शामिल होने 30 अप्रैल को ही घर आई थी। जबकि राघवेंद्र आज दोपहर करीब 12 बजे आया था। आते ही उसने राधिका को लग्न के कार्यक्रम से बुलाया और एक कमरे में ले गया। वहां उसने उसे गोली मार दी। राघवेंद्र खेतीबाड़ी करता था। दोनों की शादी 4 साल पहले हुई थी। उनके 3 साल का बेटा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाकियू चढूनी ने ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया:लखीमपुर-खीरी में प्रधानमंत्री को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    खिदमत फाउंडेशन बड़ौत में लगाएगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर:संस्था ने जिला प्रशासन से मांगी अनुमति, 3 मई को आयोजन प्रस्तावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment