Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खिदमत फाउंडेशन बड़ौत में लगाएगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर:संस्था ने जिला प्रशासन से मांगी अनुमति, 3 मई को आयोजन प्रस्तावित

    2 hours ago

    2

    0

    बागपत जनपद के बड़ौत में सामाजिक संस्था खिदमत फाउंडेशन ने एक नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर आयोजित करने की योजना बनाई है। संस्था ने इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। यह आवेदन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बागपत को सौंपा गया है। संस्था द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, यह स्वास्थ्य शिविर 3 मई 2026 को बड़ौत क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद और गरीब लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं, जांच और इलाज उपलब्ध कराना है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में अनुभवी एमबीबीएस डॉक्टरों की एक टीम मौजूद रहेगी। इसमें सामान्य बीमारियों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। खिदमत फाउंडेशन के ट्रस्टी ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस जनहितकारी शिविर के लिए जल्द से जल्द अनुमति प्रदान की जाए, ताकि इसका आयोजन निर्धारित समय पर सुचारु रूप से किया जा सके। स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर उत्साह है, क्योंकि ऐसे शिविर ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं। जिला प्रशासन के निर्णय का इंतजार है। अनुमति मिलने पर यह स्वास्थ्य शिविर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के युवक ने पत्नी को गोली मारी:बाद में खुद भी गोली मारकर किया सुसाइड, शादी समारोह में गए थे भरतपुर
    Next Article
    अयोध्या में दिखी ममता और मजबूरी की तस्वीर:झोले में बेटी को लेकर काम पर जाती मां,पति के घायल होने के बाद महिला पर आई जिम्मेदारी, VIDEO वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment